दोनों हाथ में चाकू और ब्लेड से काटने के निशान हैं। महिला की मौत के बाद से नदारद है पति और सास।

इंदौर: बांगड़दा क्षेत्र में रहने वाली एक महिला के पति ने अपनी मां के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। महिला को अस्पताल में भर्ती करवाने के बाद उसकी सास और पति फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना बुधवार रात की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


खुद को बैंक का कैशियर बताकर रचाई थी शादी

आरोपी पति ने खुद को बैंक का कैशियर बताकर शादी की थी। जब इसका खुलासा हुआ तो उसने माफी मांग ली थी। कुछ समय बाद महिला की डिलेवरी होने वाली थी। इसके लिए उसके घर वालों से 1 लाख रुपए मांगे गए। महिला ने बेटे को जन्म दिया, लेकिन नवजात की तबियत खराब थी। इसपर महिला के पिता ने एक लाख रुपए देकर बच्चे का इलाज करवाया। इधर कुछ समय से महिला का पति उसपर अपने घर से पैसे मांगने का दबाव डाल रहा था। उसका कहना था कि वह उन पैसों से एक ई-रिक्शा खरीदेगा, जिसे किराए पर चलाएगा। महिला ने यह बात अपने पिता को बताई थी। वह गुरुवार को उज्जैन अपने मायके जाने भी वाली थी, लेकिन उसके पहले ही यह घटना घट गई।

दोनों हाथ पर थे चाकू और ब्लेड के कट

 पुलिस के मुताबिक, रुक्मणी नगर में रहने वाली 28 वर्षीय महिला की बुधवार देर रात मौत हो गई। ज्योति के पिता ने बताया कि उसके पास फोन आया था कि ज्योति की तबियत खराब है। वे जब इंदौर पहुंचे तो उनकी बेटी वेंटीलेटर पर थी। उसके दोनों हाथ पर चाकू और ब्लेड के कट लगे हुए थे। गले पर भी नाखून के निशान थे जिसको देखकर लग रहा था कि उसका गला भी घोंटा गया है। वह बोल नहीं सकी और कुछ ही घंटे में दम तोड़ दिया। पिता का मानना है कि उनकी बेटी की मौत में उसकी सास और पति का हाथ है।