मंदसौर में एक अजीब घटना घटी जहां एक महिला ने अपने बच्चों के साथ कुएं में डूबकर अपनी जान दे दी। उसने ऐसा क्यूं किया पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है। जिस वक्त यह घटना घाटी उसका पति वहां मौजूद नहीं था।  

मंदसौर: मध्यप्रदेश के मंदसौर में एक घटना घटित हुई है जहां एक मां ने अपने 4 बच्चों के साथ कुएं में कूदकर जान दे दी। कुएं में डूबने से पांचों की मौत हो गई है। मृतकों में महिला उसके दो बेटे और दो बेटियां शामिल हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कुएं का पानी निकालकर शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। घटना मंगलवार रात की है। हादसे के वक्त उसका पति वहां मौजूद नहीं था 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पति की गैरमौजूदगी में उठाया कदम

जानकारी के मुताबिक, यहां रहने वाली बतुलबाई रात में बच्चों के साथ कुएं के पास पहुंची और छलांग लगा दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को निकालने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रही। इसके बाद कुएं से पानी निकालकर शवों को बाहर निकालने की कोशिश की गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बुधवार सुबह 11 बजे पांचों शवों को कुएं से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने बताया कि मृतका का पति कंबल बेचने मंदसौर से बाहर गया हुआ था। ऐसे में महिला ने यह कदम उठाया। उसने एसा क्यूं किया पुलिस इसका पता लगा रही है। जानकारी के मुताबिक मां और बच्चों के शव बरामद कर लिए गए हैं।