मध्य प्रदेश में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दूल्हे की मां की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। वह कल तक बेटे की शादी में खुशी में गीत गा रही थी। लेकिन अब उसकी अर्थी निकलेगी।

नीमच. मध्य प्रदेश में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां शादी से एक दिन पहले दूल्हे की मौत हो गई। पूरे घर में जहां कल खुशी के गीत गाए जा रहे थे, अब वहां मातम पसर हुआ है। सबका रो-रोकर बुरा हाल है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शादी से एक दिन पहले दूल्हे की मां की मौत
दरअसल, दर्दनाक घटना नीमच शहर में सोमवार को हुई। मृतका के पति देव किशन भराड़िया ने बताया कि 4 फरवरी को हमारे बेटे की शादी थी। इसलिए हमारा परिवार विवाह से एक दिन पहले होटल राज पैलेस में रुका हुआ था। सुबह से ही रिश्तेदार आने लगे थे। मेरी पत्नी 47 वर्षीय अनुराधा मेहमानों को लेने नीचे गई थी। लेकिन वह कुछ देर बाद वापस नहीं लौटी तो हम उसकी तलाश करने लगे। काफी देर तक तलाशने के बाद पत्नी की लाश होटल के बेसमेंट की हौज में पानी में डूबी मिली। 

इस वजह से महिला की हो गई मौत
पुलिस जांच में सामने आया कि महिला रास्ता भटक गई होगी और अधेरा होने के कारण वह हौज में जा गिरी। वहीं मृतका के घरवालों ने पुलिस को बताया कि अनुराधा की मौत के पीछे होटल की लापरवाही सामने आई है। जिसकी वहज से यह हादसा हुआ है। यहां ना तो पर्याप्त लाइट है और ना ही कोई सीसीटीवी कैमरे लगे हैं।