बस में 49 यात्री सफर कर रहे थे। यात्रा करने वाले सभी लोग खास तौर से बच्चे-महिलाएं गहरी नींद में सो रहे थे तभी ये भीषण हादसा हो गया। घटनास्थल पर चीख-पुरा मच गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं  25 से ज्यादा लोग घायल हैं।


पुणे (महाराष्ट्र). आधिकतर बस हादसे रात के वक्त होते हैं। जब यात्री गहरी नींद में सो रहे होते हैं और कोई न कोई दुर्घटना हो जाती है। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला हादासा पुणे में हुआ है। जहां एक बस सोमवार तड़के 60 फीट गहराई में जा गिरी। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं 25 से ज्यादा लोग घायल हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सातारा से मुंबई जा रही थी बस
दरअसल, सोमवार तड़के एक प्राइबेट बस सातारा से मुंबई जा रही थी, अचानक पुणे-मुंबई हाईवे पर ड्राइवर ने बोरघाट के पास आकर संतुलन खो दिया और इसके बाद बस सीधे पुल की रेलिंग तोड़ते हुए 60 फीठ नीचे गहराई में जा गिरी। 

बस गिरते ही मच गई चीख-पुकार
जानकारी के मुतबिक, बस में 49 यात्री सफर कर रहे थे। यात्रा करने वाले सभी लोग खास तौर से बच्चे-महिलाएं गहरी नींद में सो रहे थे तभी ये भीषण हादसा हो गया। घटनास्थल पर चीख-पुरा मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को निकला और पुलिस की मदद से उनको एक पास के अस्पताल में एडमिट कराया गया।