दरअसल, समय काटने के लिए महिला इन्स्टाग्राम चला रही थी तभी उसे एक होटल की एक थाली पर एक थाली फ्री का ऑफर दिखा। महिला को ऑफर अच्छा लगा और वो थाली ऑर्डर करने लगी। लेकिन इसी चक्कर में वो 50 हजार रूपए की ठगी का शिकार हो गई। 

मुंबई. कोरोना संकट से निपटने के लिए देश को लॉकडाउन किया गया है। लोग अपने घरों में कैद हैं और इस दौरान घर पर बैठकर सोशल मीडिया का जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन मुंबई में एक महिला को सोशल मीडिया का इस्तेमाल करना भारी पड़ गया। जहां से एक ठगी का अनोखा मामला सामने आया है।

इन्स्टाग्राम पर हुई ठगी का शिकार

दरअसल, समय काटने के लिए महिला इन्स्टाग्राम चला रही थी तभी उसे एक होटल की एक थाली पर एक थाली फ्री का ऑफर दिखा। महिला को ऑफर अच्छा लगा और वो थाली ऑर्डर करने लगी। लेकिन इसी चक्कर में वो 50 हजार रूपए की ठगी का शिकार हो गई। अब इस मामले में एलटी मार्ग पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज किया है |

महिला ने विज्ञापन पर दिए नंबर पर किया था संपर्क

जानकारी के अनुसार 49 वर्षीय महिला ने रविवार को इन्स्टाग्राम ऐप पर कालबादेवी रोड पर स्थित ठक्कर रेस्टोरेंट का विज्ञापन देखा | इस विज्ञापन में एक थाली आर्डर करने पर एक थाली फ्री होने का ऑफर दिया गया था | जिसके बाद महिला ने विज्ञापन पर दिए गए नंबर पर संपर्क किया | संपर्क होने पर सामने वाले ने अपने आप को होटल का कर्मचारी बताते हुए ऑफर के बारे में बताया और कहा कि एक थाली की कीमत 200 रुपये है लेकिन आप ऑडर करती है तो एक पर एक थाली फ्री दिया जाएगा। लेकिन इससे पहले महिला को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए कहा गया।

रजिस्ट्रेशन के लिए लिंक महिला के नंबर पर भेजा गया। फोन पर अपने आप को होटल कर्मचारी बताने वाले व्यक्ति ने महिला से कहा कि रजिस्ट्रेशन करते समय आपको 10 रुपये डेबिट कार्ड से भरने पड़ेंगे | महिला ने उसके बातो पर विश्वास करते हुए लिंक ओपन कर डिटेल भर दी। जिसके बाद तुरंत उसके खाते से 49 हजार 954 रुपए निकाल लिया गया |

पैसे निकलते ही बैंक के तरफ से आया मैसेज

पैसे निकलते बैंक के तरफ से महिला को मैसेज आया । महिला ने बिना देरी किए तुरंत एलटी पुलिस स्टेशन जाकर इसकी ठगी की शिकायत दर्ज कराई | अब पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है |

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred