देश में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस के मामले महाराष्ट्र से सामने आ रहे हैं। इसी बीच मुंबई से एक दिल को छू लेने वाली खबर सामने आई है। जिसने यह साबित कर दिया है कि भारत जल्द ही कोरोना की जंग जीत लेगा।

मुंबई. देश में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस के मामले महाराष्ट्र से सामने आ रहे हैं। जहां संक्रमितों की संख्या 1 हजार के ऊपर तक पहुंच गई है। जबिक 129 लोगों की मौत हो गई। इसी बीच मुंबई से एक दिल को छू लेने वाली खबर सामने आई है। जिसने यह साबित कर दिया है कि भारत जल्द ही कोरोना की जंग जीत लेगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दिल को छू लेने वाली तस्वीर
दरअसल, रविवार के दिन मुंबई के कल्याण में रहने वाले एक परिवार की 6 माह की बेटी कोरोना को हराकर पूरी तरह से स्वस्थ घर पहुंची। जैसे ही पति-पत्नी अपनी बेटी को लेकर अपार्टमेंट में पहुंचे तो वहां रहने वाले लोगों ने उसका स्वागत ताली-थाली और सीटी बजाकर किया। इतना ही नहीं कुछ लोगों ने उसके ऊपर फूल भी बरसाए।

6 माह की बच्ची की रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव
बता दें कि कुछ दिन पहले बच्ची की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। जिसके बाद जब स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मासूम की जांच की तो उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। इसके बाद उसको अस्पताल में भर्ती करा दिया था।