महाराष्ट्र के ठाणे में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। एक मां ने अपने दो मासूम बच्चों को फांसी पर लटकाने के बाद खुद भी जान दे दी। बताया जाता है कि वो अपने पति से बेहद परेशान थी।

मुंबई. महाराष्ट्र के ठाणे में अपने दो मासूम बच्चों को फांसी पर लटकाकर मारने के बाद एक मां ने सुसाइड कर लिया। घटना संडे शाम की है। महिला ने अपने पति पर घरेलू हिंसा और दहेज प्रताड़ना का केस लगा रखा था। वो बच्चों के साथ अपने मायके(गुजरात के कच्छ) में रह रही थी। इसी केस के सिलसिले में वो 30 अगस्त को मुंबई आई थी। मृतका घोड़बंदर रोड स्थित ग्रीन एकड़-2 कॉम्पलेक्स में अपने भाई के घर ठहरी हुई थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पहले मासूमों को फंदे पर लटकाया
जब कसारवडाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तब 28 साल की सीता राजू और उसके दो बच्चे लक्ष्य(4) और रुद्र(5) के शव फंदे पर लटके हुए थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सीता ने पहले अपने दोनों बच्चों को लिविंग रूम में फांसी पर लटकाकर मार दिया और फिर बेडरूम में जाकर खुद फंदे पर झूल गई। आशंका है कि मासूम बच्चों को मां ने बहला-फुसलाकर फांसी पर लटका दिया होगा।

(4 साल का लक्ष्य)

बच्चों को भी शराब पीने पर मजबूर करता था पिता
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार मृतका का पति शराब पीने का आदी है। वो मृतका और बच्चों के साथ मारपीट करता था। वो बच्चों को शराब पिलाने की कोशिश भी करता था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

(5 साल का रुद्र)