शिवसेना नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे ने बुधवार को यहां कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की

नई दिल्ली: शिवसेना नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे ने बुधवार को यहां कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में शिवसेना-कांग्रेस-राकांपा गठबंधन की सरकार बनने के बाद पहली बार दोनों युवा नेताओं की मुलाकात हुई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

माना जा रहा है कि राहुल ने आदित्य को मंत्री बनने पर शुभकामनाएं दीं और दोनों ने राज्य एवं राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। उद्धव ठाकरे के शपथ ग्रहण समारोह के लिए शिवसेना की ओर से गांधी को आमंत्रित किया गया था। बहरहाल, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष शपथ ग्रहण में शामिल नहीं हुए थे।

शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)