यह वीडियो महाराष्ट्र में बाढ़ की तबाही के दौरान रेस्क्यू की तस्वीर बयां करता है। सेना और NDRF की टीमें अपनी जान पे खेलकर लोगों को बचाने में लगी हैं।

मुंबई. बाढ़ के संकट में 'डूबे' महाराष्ट्र का यह वीडियो भावुक करता है। बाढ़ में फंसे लोगों की जान बचाने पुलिस-सेना के जवान रत्तीभर भी अपनी जान की फिक्र नहीं कर रहे। अकेले महाराष्ट्र में बाढ़ से 40 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। लेकिन रेस्क्यू करके 4 लाख से ज्यादा लोगों की जिंदगी भी बचाई जा चुकी है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें एक बच्चा सेना के जवान को थैंक्यू कहते दिखाई दे रहा है। बच्चा कहते सुना गया- 'आप बहुत अच्छा काम करते हो।' बच्चा सेना के जवान से हाथ मिलाता है। वीडियो गांवबाग इलाके का है। यहां बाढ़ ने जबर्दस्त तबाही मचाई है। यह बच्चा भी बाढ़ में फंसा हुआ था। रविवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंत्रालय से बाढ़ की स्थिति का आकलन किया। पुणे में डिविजनल कमिश्‍नर दीपक मैसकर के मुताबिक, कोल्हापुर, पुणे, सोलापुर, सतारा, सांगली, रत्नागिरी, पालघर, रायगढ़ जिलों में स्थिति ज्यादा चिंताजनक है। बाढ़ में फंसे लोगों के बचाने के लिए सेना और एनडीआरएफ की टीमें लगातार रेस्क्यू कर रही हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

"