महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के साथ ही 13 अन्य राज्यों में विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इसके मद्देनजर भाजपा ने रविवार को 32 सीटोंं पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया।

मुंबई. महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के साथ ही 13 अन्य राज्यों में विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इसके मद्देनजर भाजपा ने रविवार को 32 सीटोंं पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। भाजपा ने जिन राज्यों में प्रत्याशियों का ऐलान किया है, उनमें उप्र, बिहार, हिमाचल, पंजाब, केरल, असम, मेघालय, मध्यप्रदेश ओडिशा और छत्तीसगढ़ भी शामिल है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

30 सितंबर को नामांकन आखिरी तारीख होने के कारण पार्टी ने आज ही नामों पर मुहर लगा दी है। इससे पहले ये लिस्ट शनिवार शाम तक जारी होने वाली थी। 

कांग्रेस ने लोकसभा की एक सीट और विधानसभा की 4 सीटों पर उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की। लोकसभा चुनाव में बिहार के समस्तीपुर से अशोक कुमार का नाम घोषित किया गया है। वहीं विधानसभा चुनाव में किसनगंज (बिहार) से एस बानु, राजस्थान के मंडवा से आर चौधरी, खींवसर (राजस्थान) से एच मिरधा और यूपी के बाल्हा से एम देवी के नाम घोषित किए गए हैं।

महाराष्ट्र-हरियाणा में 21 अक्टूबर को मतदान, 24 को नतीज
महाराष्ट्र और हरियाणा में 21 अक्टूबर को मतदान होना है। यहां 24 को नतीजे आएंगे। हरियाणा में 90 विधानसभा सीटें हैं। वहीं, महाराष्ट्र में 288 सीटें हैं। महाराष्ट्र में कांग्रेस-एनसीपी का गठबंधन हुआ है। वहीं, भाजपा शिवसेना के साथ चुनाव लड़ेगी। हालांकि, अभी सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है।