पायल घोष लंबे समय से चर्चा में बनी हुई हैं। वह अनुराग कश्यप पर रेप का केस दर्ज करा चुकी हैं। वो पिछले दिनों रामदास अठावले से मिली थीं, उसी दौरान अटकलें लगने लगी थीं कि पायल RPI का दामन थाम सकती हैं।

मुंबई. बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर रेप यौन-शोषण का आरोप लगाने लगाने वाली एक्ट्रेस पायल घोष ने राजनीति का दामन थाम लिया है। उन्होंने सोमवार को महाराष्ट्र के नेता और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) को ज्वॉइन किया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कई दिन से चर्चा में बनी हुई हैं पायल घोष 
बता दें कि लंबे समय से पायल घोष चर्चा में बनी हुई हैं। वह अनुराग कश्यप पर रेप का केस दर्ज करा चुकी हैं। वह पिछले दिनों ही रामदास अठावले से मिली थीं। उस दौरान उनकी ने कहा था कि वह न्याय और पायल की इस लड़ाई में उनके साथ खड़े हैं। उसी दौरान अटकलें लगने लगी थीं कि पायल RPI का दामन थाम सकती हैं।

आठवले ने पायल को न्याय दिलवाने का दिया भरोसा
पायल ने मुंबई में पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के ऑफिस में RPI की सदस्यता ली। इस दौरान रामदास अठावले ने कहा कि जिसने अनुराग कश्यप को किया घायल वो है पायल। हम उनका इस लड़ाई में हर कदम पर साथ देंगे।

केंद्रीय मंत्री ने एक्ट्रेस के साथ शेयर की फोटो
पायल के आरपीआई में शामिल होने के बाद अटकलें लगाई जा रहीं हैं कि रामदास आठवले उन्हें पार्टी की महिला मोर्चा का उपाध्यक्ष बना सकते हैं। वहीं अठावले ने अपने इस पोस्ट के साथ पायल संग अपनी मुलाकात की फोटो भी शेयर की है।


यह भी कर सकते हैं आरपीआई ज्वॉइन
मीडिया में खबरें सामने आ रही हैं कि पायल घोष के साथ-साथ उनके कानूनी सलाहकार बने वकील नितिन सातपुते भी आरपीआई पार्टी की सदस्यता ले सकते हैं। फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं है।

Scroll to load tweet…