देश में कहीं भी आपदा आती है, छोटे हों या बड़े...सभी लोग मदद को आगे आते हैं। महाराष्ट्र में आई बाढ़ के बाद भी फिल्म और अन्य इंडस्ट्रीज के लोग मदद को आगे आए हैं। इनमें अमिताभ बच्चन और मुकेश अंबानी भी शामिल हैं।

मुंबई. महाराष्ट्र में बाढ़ के चलते अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है। खासकर पश्चिमी महाराष्ट्र के 329 गांवों पर बुरा असर पड़ा है। बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सरकार ने 154 करोड़ रुपए का आवंटन किया है। वहीं बॉलीवुड स्टार्स और उद्योगपति भी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं। सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने सीएम राहत कोष में 51 लाख रुपए दान किए हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसके लिए बिग बी का शुक्रिया अदा किया है। सीएम ने ट्वीट के जरिये अमिताभ बच्चन का धन्यवाद अदा किया। उन्होंने कहा कि अमिताभ बच्चन का यह कदम कोल्हापुर, सांगली और सतारा जैसे बाढ़ प्रभावित जिलों के लोगों के पुनर्वास में मददगार साबित होगा। उल्लेखनीय है कि अमिताभ बच्चन ने असम बाढ़ पीड़ितों के लिए भी इतनी ही राशि दान की थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अमिताभ बच्चन से पहले रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया ने भी बाढ़ पीड़ितो की मदद के लिए सीएम राहत कोष में 25 लाख रुपए दान किए।

Scroll to load tweet…

रिलायंस इंडस्ट्री ने सीएम रात कोष में 5 करोड़ रुपए दान किए हैं। मुकेश अंबानी के बेटे अनंत ने मुख्यमंत्री को चैक दिया।

Scroll to load tweet…