फेमस बिजनेसमैन साइरस मिस्त्री की उम्र 54 साल थी। महाराष्ट्र के पालघर के पास उनकी गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई थी जिस कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी। साइरस मिस्त्री कार की पिछली सीट पर बैठे थे। 

मुंबई. टाटा संस के पूर्व चैयरमैन और देश के फेमस बिजनेसमैन साइरस मिस्त्री की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वो गुजरात से वापस लौट रहे थे। रविवार को महाराष्ट्र के पालघर के कासा थानाक्षेत्र में उनकी मर्सिडीज कार डिवाइडर से टकरा गई जिस कारण से हादसा हुआ। साइरस मिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान कार में 4 लोग सवार थे। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इसी साल हुआ था पिता का निधन
बता दें कि इस साल साइरस मिस्त्री के पिता पालोनजी मिस्त्री का भी इस साल निधन हो गया था। 93 साल की उम्र में 28 जून को उनका निधन हुआ था। पिता निधन के दो महीने बाद अब मिस्त्री परिवार के छोटे बेटे साइरस मिस्त्री का निधन हो गया है। 2022 का साल इस परिवार के लिए बेहद खराब रहा। परिवार को एक-एक कर दो बड़े झटके लगे। पालोनजी मिस्त्री देश के फेमस उद्योगपतियों में गिने जाने वाले बिजनेस टायकून थे। 

अब फैमली में कौन-कौन
पालोनजी परिवार देश के उद्योग जगत के बड़े परिवारों में से एक है। एक ही साल में इस परिवार को दो बड़े चेहरे को खोने के बाद अब उनके परिवार में मां पाट्सी पेरिन डुबास, शापूर मिस्त्री के अलावा दो बहनें लैला मिस्त्री और अलू मिस्त्री हैं। शापूर मिस्त्री साइरस के बड़े भाई हैं। वहीं, साइरस मिस्त्री की पत्नी रोहिका हैं और उनके दो बेटे फिरोज मिस्त्री और जहान मिस्त्री हैं। 

टाटा के सबसे युवा चेयरमैन
साइरस मिस्त्री टाटा संस के छठे चेयरमैन थे। वो इस ग्रुप के सबसे युवा चेयरमैन थे। साइरस मिस्त्री इस ग्रुप के पहले ऐसे चेयरमैन थे जिनके नाम के पीछे टाटा नहीं लगा था। साइरस मिस्त्री ने 2012 में रतन टाटा के पद छोड़ने के बाद टाटा संस की कमान संभाली थी। हालांकि 2016 में उन्हें पद से हटा दिया गया था। इस मामले में साइरस मिस्त्री और टाटा ग्रुप के बीच लंबा विवाद चला था लेकिन अंतिम में कोर्ट से जीत टाटा ग्रुप को मिली थी। 

हादसे में दो लोगों की मौत
साइरस मिस्त्री के साथ थे कार में जहांगीर दिनशॉ पंडोल, अनाहिता पंडोल, डेरियस पंडोल सवार थे। इस हादसे में साइरस मिस्त्री और जहांगीर पंडोल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार ड्राइवर समेत दो लोग गायल हो गए थे।

इसे भी पढ़ें- साइरस मिस्त्री की मौत के वक्त साथ था पंडोले परिवार, इस फैमिली के बिजनेस को पेप्सी ने किया था टेकओवर