. मुंबई में एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक बिजनेसमैन उसकी पत्नी और 2 बच्चों के शव एक साथ मिले। पुलिस ने चारों की लाशों को बरामद कर लिया है। घटनास्थल से 2 सुसाइड नोट भी मिली हैं। 


महाराष्ट्र. मुंबई में एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक बिजनेसमैन उसकी पत्नी और 2 बच्चों के शव एक साथ मिले। पुलिस ने चारों की लाशों को बरामद कर लिया है। घटनास्थल से 2 सुसाइड नोट भी मिली हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पहले पत्नी-बच्चों को मारा, फिर खुद मर गया
दरअसल, हैरान कर देने वाली घटना नवी मुंबई इलाके के एक हाउसिंग कॉम्प्लेक्स की है। पुलिस ने के मुताबिक, पहले व्यापारी नितेश उपाध्याय ने अपनी पत्नी और बच्चों का गला दबाकर मारा होगा। इसके बाद उसने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि यह घटना कब की है यह अभी पता नहीं चला है।

ऐसे सामने आया मामला
नितेश उपाध्याय अपने परिवार के साथ किराए के घर में रहता था। पिछले 2 महीनों से उनका मकान मालिक उसको फोन कर रहा था। लेकिन व्यापारी का मोबाइल बंद बता रहा था। इसके बाद रविवार के दिन उसने पड़ोसियों की हेल्प से अपने घर का दरवाजा तोड़कर अंदर गया तो देखा कि फंदे पर युवक लटक रहा था। वहीं पास में बिस्तर पर पत्नी और बच्चों के शव पड़े थे। इसके बाद युवक ने पुलिस को सूचित कर मौके पर बुलाया।

व्यापारी ने मरने से पहले लिखे 2 सुसाइड नोट
पुलिस को चारों के शव के अलावा मौके से दो सुसाइड नोट मिले। जहां पहले पेज में लिखा था। हम पूरे परिवार के साथ आत्महत्या कर रहे हैं। कमरे में कुछ सोना और पैसे रखे हैं उनसे हमारा हिंदू रीति रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार कर देना। वहीं दूसरे नोट में लिखा था- हम अपनी मर्जी से यह कदम उठा रहे हैं। इसमें किसी का कोई हाथ नहीं है। इस मामले में किसी को परेशान नहीं किया जाए। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।