रक्षक ही भक्षक' बन जाए तो सोचो समाज का क्या होगा। ऐसी ही शर्मनाक मामला महाराष्ट सामने आया है। जहां एक IPS पर नाबालिग लड़की के साथ यौन शोषण का मामला दर्ज हुआ है।

मुंबई (महारष्ट). जब आम नागरिकों के साथ कुछ गलत होता है तो पुलिस और कानून उन्हें न्याय दिलाती है। लेकिन जब 'रक्षक ही भक्षक' बन जाए तो सोचो समाज का क्या होगा। ऐसी ही शर्मनाक मामला महाराष्ट सामने आया है। जहां एक IPS पर नाबालिग लड़की के साथ यौन शोषण का मामला दर्ज हुआ है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जन्मदिन के मौके पर की शर्मनाक हरकत
दरअसल, इंसानियत और पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाली यह घटना 6 महीने पहले किशोरी के जन्मदिन की पार्टी के दरौन नवी मुंबई में हुई थी। जहां हाल ही में गुरुवार को पीड़िता के परिवार की शिकायत पर मुंबई की पुलिस ने आरोपी आईपीएस अधिकारी निशिकांत मोरे के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बिना बुलाए पहुंचा था बच्ची की बर्थडे पार्टी में...
जानकारी के अनुसार पीड़िता का परिवार और आरोपी अफसर दोनों पुराने परिचित हैं। जहां लड़की के पिता और मोरे दोस्त हैं। इस वरादात को आरोपी ने किशोरी की जन्मदिन पर अंजाम दिया था। पीड़िता के पिता ने अपनी शिकायत में बताया कि, इस साल पांच जून को मोरे बिना बुलाए लड़की की जन्मदिन पार्टी में पहुंच गए। जहां उसने शराब और चिकन की मांग की। इसके बाद उलने बच्ची के साथ अश्लील हरकतें की। यह सारी घटना मोबाइल के कैमरे में कैद हो गई।

चेहरे पर केक लगाकर जीभ से चाटने लगा
जब लड़की ने बर्थडे केक काटा तो उसके दोस्त और परिवार के लोग उसके चेहरे पर केक लागने लगे। इसी दौरान मोरे ने भी जबरदस्ती बच्ची के चेहरे पर केक लगाया। इसके बाद ओरोपी ने पीड़िता के गाल को चूमने लगा और घिनौनी हरकते करने लगा। जब परिजन ने इसका विरोध किया तो वह उनको धमकी देने लगा।

आरोपी को बचाने में लगी थी पुलिस
लड़की के परिवारवालों ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम लंबे समय से आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन वह बड़ा अधिकारी है, इसलिए विभाग उसके खिलाफ कोई करावाई नहीं कर रहा है। परिजन ने आरोप लगाया कि पुलिस मोरे को लगातार बचाने का प्रयास कर रही है। 

FIR दर्ज पर नहीं हो सकी गिरफ्तारी
निशिकांत मोरे तलोज पुलिस में उप महानिरीक्षक (मोटर परिवहन) के पद पर तैनात हैं। पुलिस उपायुक्त अशोक दुधे ने कहा कि चश्मदीदों के बयान और घटना के वीडियो क्लिप के आधार पर पुलिस ने पुणे में तैनात मोरे के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मोरे को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Scroll to load tweet…