महाराष्ट्र में जहां एक तरफ कोरोना वायरस अपना कहर बरपा रहा है। तो वहीं इसी बीच मुंबई से एक और दुखद घटना की खबर सामने आई है। जहां एक आवासीय इमारत में भीषण आग लग गई। जिसमें एक विदेश महिला की मौत हो गई।

मुंबई, महाराष्ट्र में जहां एक तरफ कोरोना वायरस अपना कहर बरपा रहा है। तो वहीं मुंबई से एक और दुखद घटना की खबर सामने आई है। जहां एक आवासीय इमारत में भीषण आग लग गई। जिसमें एक विदेश महिला की मौत हो गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आग पर पा लिया गया है काबू
दरअसल, आग लगने का यह दर्दनाक हादसा गुरुवार सुबह बांद्रा के बैंडस्टैंड इलाके में हुआ। जहां मौके पर एक 20 साल की युवती की मौत हो गई और वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि आग पर मौके पर पहंची दमकल की गाड़ियों ने काबू पा लिया है।

शाहरुख खान के बंगले के पास लगी आग
जानकारी के मुताबिक, जिस बहूमंजिला इमारत में आग लगी वह बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बंगले मन्नत के पास बताई जा रही है। हालांक अभी तक आग के लगने के कारणों का कोई पता नहीं चल सका है। वहीं पुलिस ने बयाया कि मरने वाली युवती करीब 90 प्रतिशत से ज्यादा जल चुकी थी।