गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) से पहले मुंबई के सबसे मशहूर लालबाग के राजा (Lalbaugcha Raja) की पहली झलक सामने आई है। बता दें कि कोरोना काल के कारण राज्य में बीते दो सालों से यह त्योहार धूमधाम के साथ नहीं मनाया गया था। 

मुंबई. महाराष्ट्र के सबसे बड़े पर्व में से एक गणेशोत्सव की शुरुआत 31 तारीख से हो रही है। यह त्योहार पूर्व राज्य में धूमधाम के साथ मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) से पहले मुंबई के सबसे मशहूर लालबाग के राजा (Lalbaugcha Raja) की पहली झलक सामने आई है। बता दें कि कोरोना काल के कारण राज्य में बीते दो सालों से यह त्योहार धूमधाम के साथ नहीं मनाया गया था लेकिन इस बार कोरोना की पाबंदी हटने के कारण इसे भव्य स्तर पर मनाया जाएगा। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मुंबई का प्रसिद्ध पंडाल है लालबाग के राजा
लालबाग के राजा (लालबागचा राजा) मुंबई का सबसे प्रसिद्ध गणेश पंडाल है। पिछली बार कोरोना के कारण लालबागचा राजा के दर्शन के लिए ऑनलाइन व्यवस्ता की गई थी। बता दें कि इस पंडाल में दर्शन के लिए सबसे ज्यादा भक्त आते हैं इसके साथ-साथ ही बड़े-बड़े सेलिब्रिटी भी इस पंडाल में दर्शन करने के लिए आते हैं।

Scroll to load tweet…

क्यों फेमस है लालबाग के राजा
लालबाग में गणेश जी की की प्रतिमा की स्थापना पहली बार 1934 में की गई थी। इसके बाद से हर साल यहां भव्य आयोजन किया जाता है। बीते 88 सालों से यहां लगातार गणेशजी की प्रतिमा रखी जाती है। इस साल भी यहां प्रतिमा रखी गई है। जिसका वीडियो जारी किया गया है।

सरकार ने हटाए हैं प्रतिबंध
कोरोना के कारण सरकार के द्वारा पहले कई प्रतिबंध लगा दिए गए थे। लेकिन इस बार राज्य की शिंदे सरकार ने मूर्तियों के हाइट और बाकि प्रतिबंधों को भी हटा दिया है जिसके बाद से राज्य में इस बार इस पर्व को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। बता दें कि गणेश चतुर्थी का महोत्सव 31 अगस्त से 9 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। इस बार जूलूस निकालने की भी अनुमति दी गई है।

इसे भी पढ़ें- शिवसेना का चुनाव चिन्ह किसका: सुप्रीम कोर्ट में 5 जजों की बेंच करेगी फैसला, उद्धव-एकनाथ की याचिका पर भी सुनवाई