मुंबई के सबसे प्रसिद्ध गणेश पंडाल लालबाग के राजा (लालबागचा राजा) के दरबार में जाकर व्यक्तिगत रूप से दर्शन नहीं कर पा रहे हैं। सिर्फ भक्त वर्चुअल मोड के माध्यम से गणपति के दर्शन कर सकते हैं। लेकिन वर्चुअल तरीके से भी दर्शन करने वाले भक्तों की संख्या में कोई कमी नहीं आई है।

मुंबई. पूरे देश में गणपति महोत्सव की शुरुआत 10 सितंबर को हो चुकी है। इस पर्व को महाराष्ट्र में बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो पा रहा है। वह मुंबई के सबसे प्रसिद्ध गणेश पंडाल लालबाग के राजा (लालबागचा राजा) के दरबार में जाकर व्यक्तिगत रूप से दर्शन नहीं कर पा रहे हैं। सिर्फ भक्त वर्चुअल मोड के माध्यम से गणपति के दर्शन कर सकते हैं। लेकिन वर्चुअल तरीके से भी दर्शन करने वाले भक्तों की संख्या में कोई कमी नहीं आई है। पहले ही दिन 34,61,368 भक्तों ने ऑनलाइन माध्यम से भगवान के दर्शन किए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लालबाग के राजा सर्पों पर बैठे हुए
दरअसल, इस बार लालबाग के राजा नए अवतार में दिखाई दिए हैं। हाल ही में लालबाग के राजा की जो पहली तस्वीर सामने आई है वह काफी अलग है। बप्पा इस बार भगवान विष्णू के अवतार में दिखाई दे रहे हैं। लालबाग के राजा सर्पों पर बैठे हुए हैं।

लालबागचा राजा के भक्तों को ऑनलाइन प्रसाद भी मिलेगा
बीएमसी ने कोरोना गाइडलाइंस के चलते श्रद्धालुओं को लालबाग के राजा के दर्शन करने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था की है। जिसके जरिए भक्त लालबागचा राजा की मंडल के ऑफिशियल अकाउंट पर जाकर लालबागचा राजा के दर्शन कर सकते हैं। इसके अलावा फेसबुक और वेबसाइट पर भी जाकर बप्पा के दर्शन कर सकते हैं। बोर्ड ने लालबागचा राजा के भक्तों के लिए ऑनलाइन प्रसाद की व्यवस्था भी की है

फेसबुक और यूट्यूब चैनल पर किए बप्पा के दर्शन
बता दें कि ऑनलाइऩ डेटा के मुताबिक, पहले दिन 17,07,349 भक्तों ने भगवान गणेश के दर्शन करने के लिए मंडल के फेसबुक पर लॉग इन किया, जबकि 17,54,019 लोगों ने मंडल के यूट्यूब चैनल में लॉग इन किया।