यह शॉकिंग मामला माटुंगा रेलवे स्टेशन के फुटओवर ब्रिज का है। 25 जनवरी को यह CCTV फुटेज सामने आया था। जानिए पूरा मामला... 

मुंबई. यह शर्मनाक घटना पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर पुलिस की किरकिरी बनी हुई थी। देखिए कैसे फुटओवर ब्रिज से गुजर रही एक अकेली लड़की के साथ यह शख्स छेड़छाड़ करके भाग निकला। गनीमत रही कि वहां लगे CCTV कैमरे में यह घटना कैप्चर हो गई। लिहाजा पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी दबोच लिया गया। हालांकि आरोपी किसी और मामले में पकड़ा गया था, लेकिन जब पूछताछ हुई..तो उसने इस तरह की घटनाएं भी कबूलीं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अकेली लड़कियों को देखकर किस करने का होता था मन
 पुलिस के अनुसार, आरोपी 37 वर्षीय रजीउर हबीबुल खान उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। CCTV फुटेज वायरल होने के बाद आरोपी को अरेस्ट किया था। हालांकि उसे जमानत मिल गई। आरोपी ने बताया कि वो अकेली लड़कियों को देखकर किस करके भाग जाता था। ऐसा करना उसे अच्छा लगता था। माना जा रहा है कि आरोपी ने पहले भी ऐसी हरकतें कीं। चूंकि किसी भी मामले में शिकायत दर्ज नहीं हुई, लिहाजा पुलिस उसके खिलाफ सबूत नहीं जुटा पाई। आरोपी को पिछले दिनों जेब काटने पर पकड़ा था। आरोपी पेशे से कारपेंटर है। वो मुंबई में एंटोप हिल एरिया में रहता है।