महाराष्ट्र में मूसलाधार बरिश के बीच पालघर में भूस्खलन की खबर सामने आइ है। बताया जा रहा है कि इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं हादसे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका हैं। 

पालघर (महाराष्ट्र). देश के करीब 15 राज्यों में बारिश ने कहर बरपाया हुआ है। वहीं महाराष्ट्र में भी मूसलाधार पानी गिरने से हालत बिगड़ते जा रहे हैं। इसी बीच पालघर में भूस्खलन की खबर सामने आइ है। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं हादसे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है, दो लोगों को बचाया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मौके पर पहुंचा पूरा जिला प्रशासन...राहत-बचाव का कार्य जारी
दरअसल, बुधवार सुबह पालघर में जमकर बादल बरसे, जिसके कारण वसई क्षेत्र में भूस्खलन हो गया। इस हादसे में घरों के क्षतिग्रस्त होने के साथ ही कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। घटना की जानकारी मिलते ही पालघर के कलेक्टर ने इस मामले पर तुंरत एक्शन लेते हुए जिला प्रशासन को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं।

हदासे में कई घर क्षतिग्रस्त... रेस्क्यू टीम लोगों को निकालने में जुटी
बता दें कि हादसे के बाद पूरा जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। अब तक दो लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है, उन्हें सही सलामत बचा लिया गया है। इसके अलावा रेस्क्यू टीम फिलहाल मौके पर मौजूद है, जो बाकि लोगों को निकाल रही है। वहीं, मौके पर कई स्थानीय लोग भी लोगों की मदद करने में जुटे हुए हैं। बताया जाता है कि इस हदासे में कई घर क्षतिग्रस्त हुए हैं।

महाराष्ट्र में 4 दिन से बारिश बरपा रही कहर
पूरे महाराष्ट्र में इस समय पिछले चार दिन मूसलाधार बारिश हो रही है। कई इलाकों में जलजमाव हो गया है। खासकर मायानगरी मुंबई में तो बारिश ने आफत पैदा कर दी है। बुधवार सुबह से ही मुंबई में पानी बरस रहा है। जिसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अंधेरी, बांद्रा जैसे इलाकों में भी पानी भर गया है। मौसम विभाग ने एक-दो दिन और भारी भारिश की आशंका जताई है।

यह भी पढ़ें-जलमग्न हुआ नासिक: 7 तस्वीरों में देखिए गोदावरी नदी का विकराल रूप, डूब गए सारे मंदिर

Scroll to load tweet…