महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार हिंदूवादी संगठन और मनसे (महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना) के प्रमुख का इसको लेकर विरोध जारी है। इसी विरोध के चलते राज ठाकरे यहां आज एक बड़ी रैली करने वाले हैं। 

औरंगाबाद. आज का दिन महाराष्ट्र और यहां की राजनीतिक पार्टियों के लिए बहुत बड़ा दिन है। क्योंकि आज महाराष्ट्र का 62वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर राज्य का हर दल अपनी रैली कर रहा है। वहीं लाउडस्पीकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार हिंदूवादी संगठन और मनसे (महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना) के प्रमुख का इसको लेकर विरोध जारी है। इसी विरोध के चलते राज ठाकरे यहां आज एक बड़ी रैली करने वाले हैं। वहीं सत्ताधारी पार्टी शिवसेना भी रैली करने वाली है। विपक्षी दल बीजेपी के भी कई जगह बड़े कार्यक्रम आयोजित हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राज ठाकरे पर टिंकी लोगों की निगाहें
दरअसल, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के चीफ आज रविवार शाम को लाउडस्पीकर विरोध में औरंगाबाद जिले में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। वह औरंगाबाद के लिए कूच कर चुके है। उनके साथ 100 से ज्यादा गाड़ियों का एक बड़ा काफिला भी है। अब सभी लोगों की निगाह इस बात पर टिकी हैं कि आखिर राज ठाकरे औरंगाबाद की इस जनसभा में किन मुद्दों को उठाएंगे। क्योंकि राज्य की शिवसेना सरकार ने उनको 16 शर्तों के अनुसार ही रैली करने की इजाजत दी है। वहीं पुलिस ने साफ कर दिया है कि राज और उनके समर्थक इस सभा में किसी तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं करें। ना ही कुछ ऐसा बोलें जिससे प्रदेश का माहौल खराब हो।

सीएम ने कहा-बाला साहब की तरह कपड़े पहनने से कोई उन जैसा नहीं बन जाता
राज ठाकरे के अलावा शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी आज प्रदेश के कई शहरों में हिस्सा लेने वाले हैं। सुबह उन्होंने हुतात्मा चौक पर पुष्प चक्र अर्पित किया। इसके बाद 8 बजे शिवाजी पार्क मैदान में समारोह में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे। फिर शाम 6:30 बजे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर छत्रपति शिवाजी महाराज के पुतले का अनावरण करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री ने राज ठाकरे पर तंज कसते हुए साफ कहा कि बाला साहेब के जैसे कपड़े पहनकर राज ठाकरे खुद को उनके जैसा समझने लगे हैं। सीएम ने कहा कि राज ठाकरे भाजपा की 'बी' टीम नहीं बल्कि 'डी' टीम हैं।

बीजेपी की भी आज बड़ी रैली
मनसे और शिवसेना के बाद राज्य की प्रमुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी भी पीछे नहीं रहने वाली है। विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री 
 देवेंद्र फडणवीस मुंबई के सोमैया मैदान में एक रैली करने वाले हैं जिस भी लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं। हालांकि कहा जा रहा है कि यह रैली नगर निकायों के आगामी चुनावों के लिए अभियान के तहत आयोजित है।

आज ही के दिन हुई थी महाराष्ट्र राज्य की स्थापना
बता दें कि आज का दिन महाराष्ट्र के लिए इस लिए बड़ा है, क्योंकि आज महाराष्ट्र का 62वां स्थापना दिवस है। आज ही के दिन राज्य की स्थापना एक मई 1960 को हुई थी। इस दिन पूरे राज्य में सार्वजनिक छुट्टी रहती है। इसी को भुनाने के लिए भाजपा, मनसे, शिवसेना समेत अन्य पार्टियों के कई कार्यक्रम आयोजित हैं।