रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) ने पश्चिमी महाराष्ट्र के फलटण विधानसभा क्षेत्र से पहले दीपक निकालजे को मैदान में उतारा था, लेकिन अब उन्होंने अपना उम्मीदवार बदल दिया है।

पुणे(Pune). रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) ने पश्चिमी महाराष्ट्र के फलटण विधानसभा क्षेत्र से पहले दीपक निकालजे को मैदान में उतारा था, लेकिन अब उन्होंने अपना उम्मीदवार बदल दिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पार्टी के वरिष्ठ नेता अविनाश महातेकर ने बताया कि अब यहां पार्टी ने स्थानीय नेता दिगम्बर अगावने को मैदान में उतारा है। निकालजे जेल में बंद अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन के भाई हैं। आरपीआई (ए) भाजपा की सहयोगी पार्टी है।

राज्य में 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा, शिवसेना और अन्य छोटे सहयोगियों के बीच सीटों के बंटवारे के तहत केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले के नेतृत्व वाली आरपीआई को छह सीटें दी गई हैं।

[यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है]