महाराष्ट्र में कोरोना का कहर लगातार जारी है। हर रोज रिकॉर्ड नए मरीज मिल रहे हैं। बीते 24 घंटे में यहां 36 हजार से ज्यादा नए केस मिले हैं। इसके साथ 13 मरीजों की जान गई है। सिर्फ मुंबई में ही 20 हजार से ज्यादा नए कोरोना केस मिले। शुक्रवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे लॉकडाउन लगाने पर फैसला ले सकते हैं। 

मुंबई। महाराष्ट्र में कोरोना का कहर लगातार जारी है। हर रोज रिकॉर्ड नए मरीज मिल रहे हैं। बीते 24 घंटे में यहां 36 हजार से ज्यादा नए केस मिले हैं। इसके साथ 13 मरीजों की जान गई है। सिर्फ मुंबई में ही 20 हजार से ज्यादा नए कोरोना केस मिले। ऐसे में संभावना बढ़ गई है कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे लॉकडाउन लगाने पर फैसला ले सकते हैं। पिछले दिनों मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा था कि अगर यहां 20 हजार से ज्यादा केस सामने आते हैं तो लॉकडाउन लगाना ही पड़ेगा। गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने कहा था कि लॉकडाउन लगाने पर अंतिम निर्णय सीएम उद्धव ठाकरे लेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गुरुवार को महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल के चार स्टाफ सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए। राज्य के गृह मंत्री कार्यालय ने कहा कि मंत्री के आवास पर रहने वाले लोगों का सैंपल लिया गया था। बता दें कि महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोना के 36265 नए केस मिले। जबकि 8907 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए। राज्य में 13 मरीजों की मौत हुई है। जबकि मुंबई में गुरुवार को 20181 नए मरीज मिले। इसके साथ ही चार मरीजों की हुई है। पूरे प्रदेश में अभी 114847 एक्टिव केस हैं। अब तक महाराष्ट्र में 6793297 मरीज मिले और इलाज के बाद 6533154 मरीज ठीक हुए हैं।

महाराष्ट्र में डॉक्टर भी कोरोना की चपेट में
महाराष्ट्र में पिछले 4 दिनों में राज्य के अलग-अलग अस्पतालों के 338 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। जबकि मुंबई के सियोन में 98, जेजे में 83, केईएम में 73 और नायर अस्पताल में 59 पॉजिटिव डॉक्टर एडमिट किए गए हैं।

Scroll to load tweet…

मुंबई की मेयर ने ये कहा था...
मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने मंगलवार को कहा था कि राज्य सरकार और नगरीय निकाय की ओर से केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार शहर में लॉककडाउन लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा था कि आज कोई भी लॉकडाउन नहीं चाहता है और निश्चित तौर पर इसे नहीं लगाया जाना चाहिए लेकिन संक्रमण में बेतहाशा वृद्धि होती है तो फिर लॉकडाउन के अलावा कोई उपाय नहीं है। उन्होंने जो आंकड़ा दिया था, गुरुवार को उससे ज्यादा मरीज मिलने से लॉकडाउन की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

इन पुलिस अधिकारियों को ड्यूटी से राहत
महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने कहा कि कोरोना को लेकर मुख्य सचिव द्वारा दिशा-निर्देश जारी किए जाते हैं और हमें खुद को वायरस से सुरक्षित रखने के लिए उनका पालन करना चाहिए। 55 साल से ज्यादा आयु के पुलिस अधिकारियों को ड्यूटी पर जाने की जरूरत नहीं है और वे अपने घरों से काम कर सकते हैं। बता दें कि मुंबई के धारावी, दादर और माहिम में भी कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ी है। धारावी में 24 घंटे में 107, दादर में 223 और माहिम में 308 नए केस मिले हैं।

कोरोना की तीसरी लहर ने पकड़ी रफ्तार, 24 घंटे में मिले 1 लाख से अधिक नए मरीज

CM Ashok Gehlot फिर कोरोना पॉजिटिव: दूसरी बार हुए सक्रमित, लग चुकी हैं दोनों डोज..बताया कितना घातक है Omicron