महाराष्ट्र सरकार गुटखा का अवैध व्यापार करने वालों पर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (मकोका) के तहत कार्रवाई करने पर गंभीरता से विचार कर रही है।

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार गुटखा का अवैध व्यापार करने वालों पर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (मकोका) के तहत कार्रवाई करने पर गंभीरता से विचार कर रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

महाराष्ट्र में 2012 से प्रतिबंधित है गुटखा

राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने गुरुवार को ट्वीट किया, ‘‘सरकार राज्य में गुटखा का अवैध कारोबार चला रहे सरगनाओं पर मकोका के तहत कार्रवाई करने पर विचार कर रही है।’’ उन्होंने कहा खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) और पुलिस अधिकारियों के उन अधिकारियों पर कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं जिनके क्षेत्र में गुटखा का भंडारण एवं परिवहन होता है।

यह फैसला वित्तमंत्री अजित पवार की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया जिसमें देशमुख और एफडीए मंत्री रजेंद्र शिंगने मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र में 2012 से गुटखे के उपभोग एवं बिक्री पर प्रतिबंध है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)