कोरोना की तीसरी लहर के बीच मुंबई में आज यानी 24 जनवरी 2021 से स्कूल दोबारा खुल चुके हैं। उद्धव ठाकरे सरकार और मुंबई नगर निगम ने इसके आदेश एक दिन पहले ही जारी कर दिए थे।

मुंबई. कोरोना की तीसरी लहर के बीच मुंबई में आज यानी 24 जनवरी 2021 से स्कूल दोबारा खुल चुके हैं। उद्धव ठाकरे सरकार और मुंबई नगर निगम ने इसके आदेश एक दिन पहले ही जारी कर दिए थे। नए दिशानिर्देश के मुताबिक स्कूल में किसी के लिए भी हाजिरी अनिवार्य नहीं है। कड़े सुरक्षा प्रोटोकॉल के साथ बच्‍चों को स्‍कूल बुलाया गया है, इसके लिए माता-पिता की सहमति अनिवार्य रहेगी। स्कूलों को कोविड गाइडलाइन को पालन करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

4 जनवरी से बंद कर दिए थे सभी स्कूल
कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों को कोविड के खतरे से बचाने के लिए 4 जनवरी से स्कूल को फिर से बंद कर दिए गए थे। इस दौरान प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षां 12वीं तक के छात्रों को ऑनलाइन मोड में क्लासेस दी जा रही थीं। बताया जा रहा है कि अभिभावक स्कूलों को खोलने की मांग करने लगे थे। उनका कहना है कि ऑनलाइन पढ़ाई छात्रों के भविष्य के लिए ठीक नहीं है। पता नहीं होता है कि बच्चा पढ़ भी रहा है कि मस्ती कर रहा है। इसलिए फिर से स्कूल खोले जाएं।

शिक्षा मंत्री ने 20 जनवरी को किया था ऐलान
बता दें कि महाराष्ट्र की स्कूल शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने 20 जनवरी को राज्य में स्कूलों को फिर से खोलने की घोषणा की थी, लेकिन अंतिम फैसला जिला अधिकारियों के हाथ में था। इसके बाद, बृहन्मुंबई नगर निगम, बीएमसी ने मुंबई स्कूल को फिर से खोलने के दिशानिर्देश जारी कर दिए।

क्या महाराष्ट्र में खत्म हो रही तीसरी लहर?
 बता दें कि कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि महाराष्ट्र में तीसरी लहर खत्म हो रही है। खुद सरकार तक का कहना है कि अब राज्य में लगातार कई दिनों से संक्रमितों की संख्या में गिरावट देखी जा रही है। इतना ही नहीं बीएमसी ने कुछ दिन पहले ही मुंबई हाई कोर्ट को भी बताया था कि मुंबई और उसके आसपास के क्षेत्रों में कोरोना फिलहाल कंट्रोल में है।

इन गाइडलाइन का करना होगा पालन
- स्कूल आने वाले सभी छोटे बड़े छात्रों को अनिवार्य रुप से मास्क लगाना होगा। उचित दूरी बनाए रखना होगा।
- किसी भी छात्र के लिए ऑफलाइन कक्षा में मौजूद होना अनिवार्य नहीं है, वह ऑनलाइन माध्यम से भी क्लासेस कर सकते हैं।
- सभी शिक्षण और गैर शिक्षण कर्मचारियों को स्कूल फिर से खोलने से पहले उसकी साफ-सफाई करवाने के लिए स्कूल आना होगा
-टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ को वैक्सीन लगी होनी चाहिए। वह भी मास्क लगाकर रखेंगे।
- जो छात्र स्कूल आ रहे हैं, उनको अपने माता पिता का सहमित पत्र लाना होगा। ताकि वे इसे फॉर्मों के साथ जमा कर सकें।
- मुंबई नगर निगम के अधीन आने वाली स्कूलों में टीकाकरण अभियान जारी रहेगा।


Scroll to load tweet…