छत पर बैठा यात्री हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आकर गंभीर रूप से जल गया, उसके शरीर पर कई जगह जलने के निशान थे। उसका शव ट्रेन की छत से उतारा गया।

घाटकोपर. महाराष्ट्र के घाटकोपर में ट्रेन की छत पर बैठ यात्रा कर रहे एक शख्स की करंट लगने से मौत हो गई। शख्स की शिनाख्त नहीं पाई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि एक अज्ञात व्यक्ति ट्रेन की छत पर यात्रा कर रहा था। शुक्रवार की रात सेंट्रल लाइन पर उपनगरीय घाटकोपर स्टेशन पर हाइईटेंशन तार के संपर्क में आने के बाद जलने से उसकी मौत हो गई। 

मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शिवाजी सुतार ने कहा, "घाटकोपर स्टेशन पर एक छत पर बैठा यात्री हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आकर गंभीर रूप से जल गया, उसके शरीर पर कई जगह जलने के निशान थे। उसका शव ट्रेन की छत से उतारा गया।" ये हादसा रात करीब 9:25 बजे हुआ। 

बाद में, स्टेशन मास्टर और कर्मचारियों ने उसे इलाज के लिए राजावाड़ी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया, जहां उसे डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना के बाद, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस की ओर जाने वाले दक्षिण-पूर्व मार्ग पर सेवाओं को थोड़ी देर के लिए रोक दिया गया।