शिवसेना ने पहले ही अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया था। दोनों पार्टियों ने गठबंधन के बावजूद अलग अलग संकल्प पत्र जारी किया।

मुंबई. मतदान की तिथि से एक हफ्ता पहले महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने आज अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। संकल्प पत्र में युवा किसान और गरीबों पर फोकस किया गया है। राज्य में बीजेपी, शिवसेना का गठबंधन 288 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव लड़ रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बीजेपी के संकल्प पत्र में युवा, किसान और गरीबों को प्रमुखता दी गई है। टैगलाइन; संपन्न, समृद्ध, समर्थ महाराष्ट्र है। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और राज्य ईकाई के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में संकल्प पत्र जारी किया गया।

Scroll to load tweet…

अलग-अलग जारी हुए संकल्प पत्र
शिवसेना ने पहले ही अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया था। दोनों पार्टियों ने गठबंधन के बावजूद अलग अलग संकल्प पत्र जारी किया।

बीजेपी के संकल्प पत्र में क्या है खास
1) वादा किया गया है अगले 5 साल में राज्य को सूखा मुक्त बनाएंगे।
2) पश्चिम महाराष्ट्र में पानी को अन्य क्षेत्रों तक सिंचाई के लिए पहुंचाएंगे।
3) मराठवाड़ा में सूखे से निपटने के लिए 11 बांधों को आपस में जोड़कर पानी पहुंचाएंगे।
4) अगले 5 साल में युवाओं के लिए एक करोड़ नौकरियां देंगे।
5) राज्य के हर घर को 2022 तक पीने का पानी मुहैया कराया जाएगा।
6) राज्य में सड़कों की देखभाल के लिए नए और स्वतंत्र सिस्टम का निर्माण किया जाएगा।
7) पूरे राज्य में इंटरनेट का जाल बिछाया जाएगा।
8) शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों का पुनर्वास किया जाएगा।
9) विस्थापितों के लिए भी पुनर्वास अभियान चलाया जाएगा।