अशोक दुबे ने आरोप लगाया कि इन सेटों को लगाने वाला ठेकेदार वही व्यक्ति था जिसने बांगुर नगर में फिल्म का सेट बनाया था, जिसमें डेढ़ साल पहले आग लग गई थी। दुबे ने कहा, "अक्सर (फिल्म के सेट पर) आग लगती रहती है और हम यह समझने में विफल रहते हैं कि नगर निगम किस आधार पर सेट बनाने की अनुमति देता है। अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन किया जाना चाहिए।"

मुंबई। शहर के अंधेरी में भीषण आग लगने से काफी अफरातफरी रहा। मुंबई के अंधेरी में शुक्रवार को एक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के पीछे एक सेट में भीषण आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। पूरी इमारत से धुआं निकलता रहा। आसपास के आसमान में काला धुंध छा गया। फायर स्टेशन के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार की शाम 4.30 बजे आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद दमकल की 8 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। आग के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। इस आगलगी में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है पूरा मामला

मुंबई के अंधेरी में शुक्रवार को एक फिल्म की शूटिंग के लिए सेट लगाया गया था। इस सेट में अचानक आग पकड़ लिया। लेवल-2 में आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। शाम को आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। चित्रकूट मैदान में लगे अस्थाई सेट में लगी आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया है। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज के महासचिव अशोक दुबे ने कहा कि दो फिल्म सेट, एक राजश्री प्रोडक्शंस और एक अन्य निर्देशक लव रंजन के लिए बनाए गए थे, जो आग में जल गए।

नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, आग में घायल हुए मनीष देवाशी (32) को नगर निगम द्वारा संचालित कूपर अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। दुबे के अनुसार, एक अन्य व्यक्ति जो रंजन के सेट पर लाइटिंग का काम कर रहा था, उसे मामूली चोटें आईं। दमकल अधिकारियों ने बताया कि आग का कारण एक अस्थायी पंडाल में शुरू हुआ, जहां लकड़ी का कुछ सामान रखा गया था, अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

अशोक दुबे ने आरोप लगाया कि इन सेटों को लगाने वाला ठेकेदार वही व्यक्ति था जिसने बांगुर नगर में फिल्म का सेट बनाया था, जिसमें डेढ़ साल पहले आग लग गई थी। दुबे ने कहा, "अक्सर (फिल्म के सेट पर) आग लगती रहती है और हम यह समझने में विफल रहते हैं कि नगर निगम किस आधार पर सेट बनाने की अनुमति देता है। अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन किया जाना चाहिए।"

यह भी पढ़ें:

Parliament Mansoon Session से राज्यसभा के 19 विपक्षी सांसद निलंबित, सरकार ने बताया कब कराएगी महंगाई पर चर्चा

शिक्षक भर्ती घोटाला का डायरी खोलेगी राज! पार्थ चटर्जी और अर्पिता का कनेक्शन भी आया सामने?

100 करोड़ रुपये में बनाते थे राज्यसभा सांसद या गवर्नर! CBI ने बड़े रैकेट का किया भंड़ाफोड़