मुंबई के उपनगरीय चेंबूर इलाके में एक व्यक्ति ने मोबाइल देने से इनकार करने पर अपनी पत्नी की कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

मुंबई, (भाषा). मुंबई के उपनगरीय चेंबूर इलाके में एक व्यक्ति ने मोबाइल देने से इनकार करने पर अपनी पत्नी की कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। घटना रविवार दे रात एमएचएडीसी कॉलोनी में दंपत्ति के घर पर हुई जब आरोपी जेम्स जॉन कुर्रैया (51) नशे में धुत हालत में घर आया और अपनी पत्नी जेम्स कुर्रैया (45) से उसका मोबाइल फोन मांगने लगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि पत्नी के मोबाइल फोन देने से इनकार करने पर पहले उसने गाली-गलौच की और फिर कथित रूप से किचन के चाकू से कई बार उसपर वार किया। पीड़िता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आरोपी ने भागने की कोशिश की लेकिन कुछ पड़ोसियों और परिवार के सदस्यों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरसीएफ थाने के वरिष्ठ निरीक्षक सोपान निगहोट ने कहा, 'हमने उसे भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) समेत विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया मृतक उसकी दूसरी पत्नी थी। उसकी पहली पत्नी उपनगरीय मानखुर्द में रहती है।'