मायानगरी मुंबई में बस से ट्रैवल करने वाले कई यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। जल्द शहर में डबल डेकर E-Bus सड़को पर दौड़ती नजर आएगी।  बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई और ट्रान्सपोर्ट सर्विस यानी BEST जल्द प्रीमियम E-Bus सर्विस की सौगात मुंबई को देगी।

मुंबई. मायानगरी मुंबई में बस से ट्रैवल करने वाले कई यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। जल्द शहर में डबल डेकर E-Bus सड़को पर दौड़ती नजर आएगी। बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई और ट्रान्सपोर्ट सर्विस यानी BEST जल्द प्रीमियम E-Bus सर्विस की सौगात मुंबई को देगी। ये बस सर्विस अगले साल जनवरी से शुरू हो जाएगी। ये जानकारी खुद अधिकारियों ने दी है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अधिकारियों की मानें तो डबल-डेकर E-Bus की जल्द स्वीकृति हो जाएगी। यह फाइनल स्टेज में है। इस प्रक्रिया को जल्द पूरा कर लिया जाएगा। कंपनी के जनरल मैनेजर लोकेश चंद्र ने शुक्रवार को मीडिया को जानकारी देते हुए बताया।

पहले फेज में कितनी बस शुरू होगी? 
करीबन 10 से ज्यादा डबल डेकर E-Buses 14 जनवरी शुरू की जाएंगी। इसके बाद करीबन 50 तक बसों की संख्या को बढ़ाया जाएगा। इससे पहले ट्रांसपोर्ट सर्विस ने पिछले महीने इन प्रीमियम सिंगल-डेकर E-Bus की सर्विस शुरु करने की घोषणा की थी। उन्होंने बताया था कि पैसेंजर एप के जरिए इन बसों का टिकट बुक कर सीट रिसर्व कर सकते हैं। 

टैक्सी सर्विस शुरू करने की योजना
ट्रांसपोर्ट ऑथोरिटी जल्द 500 से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहनों समेत टैक्सी सर्विस शुरू करने की तैयारी में है। अगले साल के जून में इन सर्विसों को शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए ट्रांसपोर्ट सर्विस ने टेंडर भी जारी कर दिए हैं। 

Chalo App से कर सकेंगे टिकट बुक
इन कारों को चलो एप के जरिए बुक किया जा सकेगा। ये एप फिलहाल बस सर्विस के टिकट बुकिंग और लाइव ट्रैकिंग के लिए इस्तेमाल की जा रही है। 

क्या करती BEST की सर्विस? 
बेस्ट एक ट्रांसपोर्ट सर्विस है। यह मुंबई समेत उसके आसपास के इलाकों में बस सर्विस मुहैया कराती है। इसके पास करीबन 3 हजार 500 से बस हैं। इनमें 400 से ज्यादा E-बस हैं। इनमें 45 बिना एसी वाली डबल डेकर डीजल बस है। जिनकी सर्विस को 2023- 24 तक खत्म कर दिया जाएगा।