महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण की स्थिति भयावह है। इसी बीच अंडरवर्ल्ड डॉन छोट शकील की बड़ी बहन का भी कोरोना से मौत हो गई। महीनेभर पहले उसकी छोटी बहन को भी कोरोना ने लील लिया था। डॉन का परिवार ठाणे में रहता है। दोनों बहनों की मौत बीमारी के बाद हुई। बीमारी के दौरान ही उन्हें कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया था। बता दें कि छोटा शकील को दाऊद का दाहिना हाथ माना जाता है। कहा जाता है कि वो पाकिस्तान के कराची में छुपा हुआ है। उसका भाई अनवर भी पाकिस्तान में है।

मुंबई. दाऊद इब्राहिम के दायें हाथ माने जाने वाले अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील की बड़ी बहन की भी कोरोना से मौत हो गई। शकील के परिवार को एक महीने के अंदर यह दूसरा झटका है। इससे पहले उसकी छोटी बहन भी कोरोना का शिकार हो गई थी। डॉन का परिवार ठाणे में रहता है। दोनों बहनों की मौत बीमारी के बाद हुई। बीमारी के दौरान ही उन्हें कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया था। बता दें कि छोटा शकील को दाऊद का दाहिना हाथ माना जाता है। कहा जाता है कि वो पाकिस्तान के कराची में छुपा हुआ है। उसका भाई अनवर भी पाकिस्तान में है। बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख 8 हजार को पार कर चुकी है। इसमें से 3950 की मौत हो चुकी है। हालांकि 50978 ठीक हो चुके हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


एक महीने में दोनों बहनों की मौत..
छोटा शकील की बड़ी बहन का नाम हमीदा था। वो ठाणे में रहती थीं। उनकी तबीयत खराब थी। इससे पहले मई में डॉन की छोटी बहन फहमीदा की भी कोरोना से मौत हो गई थी। उन्हें हार्ट अटैक हुआ था। शकील का परिवार दक्षिण मुंबई के टैंकर मोहल्ला इलाके में इस्माइल बिल्डिंग में रहता है। फहमीदा की पिछले महीने मीरा रोड स्थित एक हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। 50 वर्षीय फहमीदा को हार्ट अटैक आया था। फहमीदा पहले दुबई में रहती थी, लेकिन 2006 में वह मुंबई में शिफ्ट हो गई थीं। फहमीदा अपने परिवार के साथ मीरा रोड पर रहती थीं। उनके पति आरिफ शेखा प्रॉपर्टी डीलर हैं। सूत्रों के मुताबिक, बहन की मौत के बाद शकील ने फोन पर अपने जीजा से बात की। फहमीदा पहले दुबई में रहती थीं। लेकिन 2006 में वह मुंबई में शिफ्ट हो गई थीं। 

कौन है छोटा शकील..
बता दें कि शकील 60 के दशक में दक्षिण मुंबई के नागपाड़ा में एक ट्रेवल एजेंसी का संचालन करता था। 1980 में वो दाऊद के गैंग में शामिल हो गया। यह भी कहा जाता है कि वो दाऊद की कंपनी डी कंपनी में सीईओ की हैसियत रखता है। 1988 में उसे गिरफ़्तार करके जेल भेजा गया था। करीब 4 महीने बाद वो जमानत पर बाहर आया। इसके बाद दुबई भाग गया। 1993 में मुंबई में हुए सीरियल बम ब्लास्ट में शकील की भूमिका भी सामने आई थी। बताते हैं शकील अभी पाकिस्तान में छुपा हुआ है। इधर, सालभर पहले पुलिस ने शकील के भाई इब्राहिम कास्कर को गिरफ्तार किया था। वो अभी जेल में है। इस बीच पुलिस शकील के परिजनों पर नजर गड़ाए बैठी है। फहमीदा चार भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। शकील के पिता बाबुमिया शेख का 2011 में निधन हो गया था। वे 83 साल के थे।


(तस्वीर: मुंबई की एक बस्ती की, इनसेट छोटा शकील)