मुंबई में लड़की से छेड़छाड़ करने और चलते ऑटो में  पकड़कर 500 मीटर घसीटने वाले ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा आरोपी के ऑटो को भी जब्त कर लिया है। इस घटना के सीसीटीवी भी सामने आए हैं। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हैं।

मुंबई (महाराष्ट्र). मुंबई के ठाणे इलाक में एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर ने कॉलेज की स्टूडेंड से सरेराह छेड़छाड़ की। जबरन लड़की को ऑटो में बैठाने की कोशिश करने लगा। इस दौरान करीब करीब 500 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और ऑटो चालक ठाणे से गिरफ्तार कर लिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आरोपी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी
दरअसल, लड़की के साथ छेड़छाड़ करने वाले इस ऑटो चालक का नाम कटिकाडाला उर्फ ​​राजू अब्बायी है। जो ठाणे इलाके में सवारी ऑटो चलाता है। पुलिस ने शनिवार सुबह नवी मुंबई के दीघा से आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके आलावा उसके ऑटो रिक्शा भी जब्त कर लिया है। पुलिस ने आरोपी पर हमला या आपराधिक बल का उपयोग) और अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है। जल्द ही आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें बनाई 
मामले की जांच कर रहे मुंबई वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जयराज रानावारे ने बताया कि पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें बनाई थीं। साथ ही मौके पर लगे सीसीसीवी पर लगे तमाम कैमरे खंगाले गए। इसके बाद ऑटो का नंबर निकालकर उसके घर के पते की डिटेल निकाली गई। फिर घर सहित तमाम ऑटो स्टैण्ड पर छापेमारी की गई। वहीं ऑटो से घसीटने की वजह से छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानिए क्या है पूरा मामला
बता दें कि यह पूरा घटनाक्रम 14 अक्टूबर यानि शुक्रवार सुबह का है। जब एक लड़की कॉलेज जाने के लिए सड़क पर खड़ी थी। इसी दौरान एक ऑटो रिक्शा चालक ने उसके बारे में कुछ टिप्पणी की। जब लड़की ने ऑटो चालक से पास जाकर कुछ कहा तो आरोपी ने युवती का हाथ पकड़ कर उसे ऑटो में खींच लिया। इसके बाद लड़की हाथ छुड़ाने की कोशिश करती रही, लेकिन आरोपी ने हाथ नहीं छोड़ा। ऑटो दौड़ा दिया। इस तरह लड़की ऑटो के साथ-साथ करीब 500 मीटर तक घिसटती चली गई। हालांकि लड़की ने हिम्मत नहीं हारी, लिहाजा ऑटो वाला उसे छोड़कर भाग निकला।

यह भी पढ़ें-Shocking Video: ऑटो ड्राइवर ने पहले लड़की पर अश्लील कमेंट्स किए और फिर हाथ पकड़कर खींच लिया

Scroll to load tweet…
Scroll to load tweet…