महाराष्ट्र में मानवता को शर्मसार करने वाली यह घटना सामने आई है। जहां एक कलयुगी मां ने बदले की भावना से दूसरी मां की खोख उजाड़ दी। महिला ने एक चार साल के मासूम बच्चे की हत्या कर दी।

मुंबई. महाराष्ट्र में मानवता को शर्मसार करने वाली यह घटना सामने आई है। जहां एक कलयुगी मां ने बदले की भावना से दूसरी मां की खोख उजाड़ दी। महिला ने एक चार साल के मासूम बच्चे की हत्या कर दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मासूम का चेहरा देर तक बाल्टी में डुबाए रखा
दरअसल, ममता को कलंकित करने वाली यह वारदात मुंबई के अंधेरी इलाके में घटी। जहां मधु नाम की महिला ने अपनी पड़ोसी जयश्री के चार साल के बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद एक बाल्टी में पानी भरकर उसके चेहरे को काफी देर तक डुबाए रखा। जब बच्चा मर गया तो उसने उसकी लाश पलंग के नीचे छिपा दी।

बेटे की लाश देखते बेसुध हो गई मां
जब काफी देर तर श्रेयस नहीं मिला तो उसकी मां जयश्री उसको ढूंढते हुए मधु के पास आ गई। उसने उससे पूछा कि मेरे बेटे को तूने कहां पर छिपाकर रखा है। लेकिन वह बार-बार मना करती रही। लेकिन जयश्री को उसपर शक था, वह पड़ोसियों की मदद से अंदर घुस गई तो उसे बेटे की लाश दिखाई दी। जिसे देखते वह बेसुध हो गई।

घिनौने मकसद में कामयाब होने से पहले पकड़ा गई
डीसीपी प्रणय अशोक ने बताया कि आरोपी महिला मधु को गिरफ्तार कर लिया गया है। मधु का अपनी पड़ोसी जयश्री से आए दिन झगड़ा होता रहता था। आरोप है कि इसी पुरानी रंजिश के चलते मधु ने जयश्री के 4 साल के बेटे श्रेयस को सोमवार को किसी बहाने से घर बुलाया और मार डाला। वह बच्चे की लाश को कहीं फेंकने की फिराक में थी, इससे पहले वह अपने इस घिनौने मकसद में कामयाब होती बच्चे की मां ने उसको पकड़ लिया।