अमेरिकी महिला को ब्लैकमेल करके उससे 7 लाख रुपय ऐठने के मामले में मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को एक युवक को गिरफ्तार किया। इस युवक का नाम राज सिंह बताया गया है। आरोपी फर्नीचर का धंधा करता है और मुंबई की मीरा रोड का रहने वाला है। 

मुंबई. अमेरिकी महिला को ब्लैकमेल करके उससे 7 लाख रुपय ऐठने के मामले में मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को एक युवक को गिरफ्तार किया। इस युवक का नाम राज सिंह बताया गया है। आरोपी फर्नीचर का धंधा करता है और मुंबई की मीरा रोड का रहने वाला है। इस युवक ने अमेरिका की एक महिला को ब्लैकमेल किया कि वह महिला की प्राइवेट फोटोज उसके परिवार वालों और दोस्तों को भेज देगा। ऐसा न करने के बदले में उसने महिला से 7 लाख रुपये ले लिए। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित महिला अमेरिका के न्यूयॉर्क की रहने वाली है। आरोपी युवक महिला को पिछले 6 महीनों से ब्लैकमैल कर रहा था। 

इसी साल फरवरी के महीने में राज सिंह ने सोशल मीडिया पर अमेरिकी महिला से जूनियर आर्टिस्ट बनकर दोस्ती की। इसके बाद दोनों अच्छे दोस्त बन गए और राज ने महिला को बॉलीवुड में काम दिलाने के बहाने उसके प्राइवेट फोटो मांग लिए। महिला भी आरोपी के झांसे में आ गई और उसने अपनी प्राइवेट तस्वीरें राज को भेज दी। फोटो मिलते ही राज ने महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और उससे 6 महीने के अंदर 7 लाख रुपये ऐंठ लिए। 

राज महिला को धमकाता था कि यदि वह पैसे नहीं देगी तो उसकी प्राइवेट फोटो उसके माता-पिता और दोस्तों के पास पहुंच जाएंगी। आखिरकार महिला राज की बातों से तंग आ गई और उसने राज के खिलाफ ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा दी। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वह मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है, जिसमें महिला की प्राइवेट फोटोज थी।