बाबासाहेब आंबेडकर विद्यार्थी संगठन के बैनर तले प्रदर्शनकारी विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार के आगे एकत्र हुए और जेएनयू में हुए हमले की निंदा की।

नागपुर, महाराष्ट्र. राष्ट्रसंत तुकादोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के छात्रों ने जेएनयू के छात्रों एवं शिक्षकों पर हुए हमले के विरोध में यहां मंगलवार को प्रदर्शन किया। बाबासाहेब आंबेडकर विद्यार्थी संगठन के बैनर तले प्रदर्शनकारी विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार के आगे एकत्र हुए और जेएनयू में हुए हमले की निंदा की।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

छात्र संघ के अध्यक्ष भूषण वाघमारे ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘जेएनयू में हुए हमले को राजनीतिक रंग नहीं देना चाहिए। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।’’ प्रदर्शन में मेडिकल, इंजीनियरिंग और अन्य संकायों के छात्र भी शामिल हुए।