उपनगरीय अंधेरी में एक डांस बार में छापेमारी के दौरान कम से कम सात लोगों को गिरफ्तार करके पांच महिलाओं को मुक्त कराया गया

मुंबई: उपनगरीय अंधेरी में एक डांस बार में छापेमारी के दौरान कम से कम सात लोगों को गिरफ्तार करके पांच महिलाओं को मुक्त कराया गया। रविवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह छापेमारी 'नाइट लवर्स बार' में हुई। यह बार अंधेरी के एक औद्योगिक क्षेत्र में स्थित है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि बार परिसर में महिलाओं को अश्लील डांस करने के लिए मजबूर किया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पुलिस उपायुक्त (जोन 10) अंकित गोयल ने कहा, ''हमने बार के प्रबंधक, दो वेटर और चार ग्राहकों को गिरफ्तार कर लिया है और पांच महिलाओं को मुक्त कराया है।''

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों पर भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और महाराष्ट्र अश्लील डांस प्रतिबंध के प्रावधानों के तहत भी मामला दर्ज हुआ है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(प्रतीकात्मक फोटो)