मनस चीफ राज ठाकरे को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुधवार राज ठाकरे के कूल्हे की सर्जरी होनी थी, लेकिन इसे फिलहाल के लिए डॉक्टरों ने टाल दिया है। क्योंकि राज ठाकरे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

मुंबई. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनके शरीर में कोरोना वायरल की मृत कोशिकाएं पाई गई हैं। बता दें कि मनसे चीफ फिलहाल मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। जहां उनकी एक पैर की सर्जरी 1 जून यानि आज होनी थी। लेकिन कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आन के बाद उनका यह ऑपरेशन टाल दिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राज ठाकरे की पत्नी और बेटा अस्पताल में थे साथ
दरअसल, कूल्हे की सर्जरी के लिए राज ठाकरे के डॉक्टरों ने 24 घंटे पहले कुछ मेडिकल टेस्ट किए थे। जहां उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई। बता दे कि वह दोबारा कोरोना वायरस के शिकार हुए हैं। इससे पहले भी संक्रमित हो चुके हैं। लीलावती हॉस्पिटल में एडमिट करवाने के लिए उनकी पत्नी शर्मीला ठाकरे और बेटे अमित ठाकरे, मनसे नेता बाला नादगांवकर उनके साथ मौजूद थे।

कूल्हे की सर्जरी के लिए अस्पताल में हुए भर्ती
पिछले महीने यानि मई की शरुआत में राज ठाकरे की पीट और घटने में दर्द उठा था। जब उन्होंने जांच कराई तो डॉक्टरों ने कूल्हे की सर्जरी करने की सलाह दी। मई की शुरुआत में राज ठाकरे ने कहा था कि उनके घुटने और पीठ की परेशानी को दूर करने के लिए सर्जरी होगी। इतना ही नहीं इसी के चलते उन्होंने अपना अयोध्या दौरा रद्द कर दिया था। हालांकि, इसके पीछे यूपी के सांसद ब्रजभूषण सिंह का विरोध बताया गया।

कोरोना रिकवर होने के बाद होगी सर्जरी
सर्जरी के चलते ही राज ठाकरे को बुधवार सुबह मुंबई की लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने कहा था कि आज ही उनकी कूल्हे की सर्जरी होगी। लेकिन पॉजिटिव होने के बाद अब डॉक्टर्स ने उनकी सर्जरी को उनके पूरी तरह रिकवर होने तक टाल दिया है। बता दें कि हाल ही में राज ठाकरे महाराष्ट्र की मस्जिदों से लाउड स्पीकर हटाने का अल्टीमेटम देकर चर्चा में आए थे।