महाराष्ट्र के चंद्रपुर में सामने आया हैरान करने वाला मामला। महिला की पिछले साल अगस्त में शादी हुई थी। पहले ही दिन से ससुराल में महिला को प्रताड़ित किया जा रहा था। 

चंद्रपुर। पैसों को लिए इंसान कितना नीचे गिर जाता है, शेगांव थाने के एक गांव की यह घटना इसी का उदाहरण है। एक शख्स ने ढोंगी बाबा के कहने पर खजाने के लालच में अपनी पत्नी को 50 दिनों तक भूखा रखा। उसे नाममात्र को खाने को दिया जाता था। अब पति और ढोंगी बाबा जेल की रोटियां खा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, एक स्वयंभू बाबा ने सलाह दी थी कि अगर महिला 50 तक भूखी रहे और कुछ अनुष्ठान करे, तो जमीन में गड़ा खजाना मिल सकता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

महिला की पिछले साल अगस्त में शादी हुई थी। महिला का कहना है कि उसे शादी के पहले ही दिन से प्रताड़ित किया जा रहा था। अब एक बाबा के कहने पर उसे एक कछुए सहित विभिन्न चीजों को लेकर अनुष्ठान और तंत्र-मंत्र करने को मजबूर किया गया। 

महिला ने बताया कि उससे रोज तड़के पौने तीन बजे पूजा करने को कहा जाता था। अगर वो आनाकानी करती, तो उसे पीटा जाता था। महिला के पिता को इसकी भनक लगी, तो वे घर जा पहुंचे। वहां महिला ने पिता को अपनी आपबीती सुनाई।

घटना की जानकारी मिलने पर महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने पुलिस से संपर्क किया और महिला के पति, ससुराल वालों और अन्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज करके महिला के पति और बाबा को गिरफ्तार कर लिया।