चौंकाने वाला यह मामला 2017 का है। मामूली झगड़े में एक भाई ने अपनी बहन के पेट पर मार दी थी लात। इससे नवजात गर्भ में ही मर गया था।

मुंबई. दिल दहलाने वाला यह अपराध एक ऐसे भाई की कहानी कहता है, जिसकी क्रूरता ने उसकी बहन की गोद सूनी कर दी। मामूली बात पर भाई इतना भड़का कि उसने बहन के पेट पर जोरदार लात दे मारी। इस घटना में बहन के गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। मामला पुलिस तक पहुंचा। अब मुंबई की सेशन कोर्ट ने भाई को साढ़े तीन साल की सजा सुनाई है। आरोपी के खिलाफ पीड़ित बहन के अलावा उसके जीजा, मां और दूसरी बहन ने गवाही दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कोर्ट ने माना बच्चे की मौत का जिम्मेदार..
मंगलवार को मुंबई की सेशन कोर्ट ने यह फैसला सुनाया। आरोपी युवक 23 साल का है। मामला 2017 का है। कोर्ट ने आरोपी युवक मनोज कराखे को गैर इरादतन हत्या का दोषी माना। इसमें अधिकतम 10 साल की सजा का प्रावधान है। सरकारी वकील प्रांजलि जोशी ने बताया कि कराखे की बहन अपने पति के साथ मायके के पास ही रहती है। उसे 16 अक्टूबर, 2017 को मालूम चला था कि वो गर्भवती है। पीड़िता ने बताया कि उसकी बहन और भाई मनोज आपस में झगड़ रहे थे। वो बीच-बचाव करने आई थी। इसी बात पर मनोज गुस्से में आ गया था।