हैदराबाद से भाजपा विधायक टी राजा सिंह का कहना है कि यदि सभी हिंदू एकजुट हो जाएं तो "हिंदू राष्ट्र" का सपना साकार हो सकता है। 

जालना (महाराष्ट्र). हैदराबाद से भाजपा विधायक टी राजा सिंह का कहना है कि यदि सभी हिंदू एकजुट हो जाएं तो "हिंदू राष्ट्र" का सपना साकार हो सकता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सिंह ने यह भी कहा कि हिंदुओं को "आत्मरक्षा" के लिए हथियार चलाने का प्रशिक्षण दिया जाना चाहिए।

भारत 2023 तक एक हिंदू राष्ट्र बन जाएगा

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के गोशमहाल क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले सिंह ने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत 2023 तक एक हिंदू राष्ट्र बन जाएगा।

उन्होंने कहा, "भारत को एक हिंदू राष्ट्र बनने के लिए छत्रपति शिवाजी के विचारों की जरूरत है।" सिंह ने अवैध घुसपैठियों को बाहर करने के लिए संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) को पूरे देश में लागू करने की मांग की।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)