महाराष्ट्र के ठाणें में शॉकिंग मामला सामने आया है। यहां शराब के लिए पैसे नहीं देने पर और पारिवारिक विवाद के चलते रविवार की रात आरोपी बेटे ने खूंखार तरीका अपनाते हुए अपने ही पिता की पीट पीटकर जान ले ली। पीड़ित मां ने दर्ज कराई शिकायत।

ठाणे (thane). महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक बार फिर पारिवारिक विवाद ने फिर कहर बरपाया और एक व्यक्ति की जान चली गई। दरअसल यहां एक कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता की पीट पीटकर बेरहमी से जान ले ली। घटना की जानकारी आसपास के लोगो ने दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को हॉस्पिटल पंहुचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मां की शिकायत पर आरोपी बेटे को अरेस्ट कर लिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शराब पीने के लिए मांगे रुपए, नहीं मिले तो कर दिया हमला
मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि घटना रविवार की रात घटना हुई। वारदात ठाणे जिले के अंबरनाथ कस्बे में हुई। यहां के दत्ता कुटीर चॉल की एक बिल्डिंग B में रहने वाले परिवार में आए दिन पारिवारिक विवाद होता रहता था। जहां रविवार की रात की पिता पुत्र के बीच फिर से झगड़ा हो गया। जहां नशे में होने के चलते झगड़ा ने बड़े विवाद का रूप ले लिया। इसके बाद गुस्साएं बेटे ने प्लाइवुड के स्लैब से अपने पिता पर हमला कर दिया। उसने मृतक को बेहोश होने तक पीटा। इस घटना की जानकारी पड़ोसियों ने पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को नजदीक के सरकारी हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी में रखवाया। 

वहीं मामले में पीड़ित पत्नी ने अपने ही बेटे के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया। शिकायत के बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी बेटे के खिलाफ आईपीसी की अलग अलग धाराओं के तहत केस दर्ज करते हुए आरोपी बेटे को अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने बताया की दोनो ही पिता पुत्र शराब पीने के आदि थे। मृतक की पहचान देवीदास सूर्यवंशी के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।