महाराष्ट्र के औरंगाबाद में समाजवादी पार्टी (सपा) के दो कार्यकर्ताओं को एक स्थानीय शैक्षणिक संस्थान के एक पदाधिकारी से पांच लाख रूपये की जबरन वसूली करने को लेकर बुधवार को गिरफ्तार किया गया

औरंगाबाद: महाराष्ट्र के औरंगाबाद में समाजवादी पार्टी (सपा) के दो कार्यकर्ताओं को एक स्थानीय शैक्षणिक संस्थान के एक पदाधिकारी से पांच लाख रूपये की जबरन वसूली करने को लेकर बुधवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आरोपियों की पहचान अमित कुमार सिंह (28) और प्रशांत राम वाघरे (29) के रूप में हुई है। दोनों ही औरंगाबाद के ही निवासी हैं। पुलिस के अनुसार शहर के गरखेडा क्षेत्र के निवासी सुनील एकनाथ पल्वे ने शिकायत की थी कि दोनों ने उनके शैक्षणिक संस्थान से संबंधित कुछ सूचना नहीं प्रकाशित कराने के एवज में उनसे 25 लाख रूपये मांगे।

दोनों ने उनसे कहा था कि उन्होंने जिला परिषद के शिक्षा विभाग से यह जानकारियां हासिल की हैं। उन्होंने शुरू में पल्वे से 25 लाख रूपये मांगे लेकिन बाद में पांच लाख रूपये पर मान गये। शिकायत के आधार पर जाल बिछाकर उन्हें पकड़ा गया।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(प्रतिकात्मक फोटो)