महाराष्ट्र सरकार की मंत्री यशोमति ठाकुर ने गाय को छूने से नकारात्मकता दूर होने का दावा कर एक बार फिर विवाद खड़ा कर दिया है। इससे कुछ दिन पहले उन्होंने कहा था कि महाराष्ट्र सरकार के मंत्रियों ने बस शपथ ली ही है और पैसा बनाना अभी शुरू नहीं किया है। उनके इस बयान के लिए उन्हें काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी। 

मुंबई. महाराष्ट्र सरकार की मंत्री यशोमति ठाकुर ने गाय को छूने से नकारात्मकता दूर होने का दावा कर एक बार फिर विवाद खड़ा कर दिया है। इससे कुछ दिन पहले उन्होंने कहा था कि महाराष्ट्र सरकार के मंत्रियों ने बस शपथ ली ही है और पैसा बनाना अभी शुरू नहीं किया है। उनके इस बयान के लिए उन्हें काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उद्धव ठाकरे सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री ठाकुर ने रविवार को अपनी टिप्पणियों का बचाव करते हुए कहा कि गाय समेत किसी भी जानवर को छूने से करुणा का भाव उत्पन्न होता है। तिवसा से विधायक ने अमरावती में शनिवार को सभा से कहा, "हमारी संस्कृति कहती है कि अगर आप गाय को छूएंगे तो सारी नकारात्मकता दूर हो जाएगी।"

उन्होंने रविवार को कहा, "गाय एक पवित्र जीव है। और गाय हो या कोई अन्य जानवर, उनको छूने से प्रेम का भाव आता है। मैंने जो कहा उसमें क्या गलत था?"

इससे पहले वाशिम जिला परिषद् चुनाव के लिए प्रचार करते हुए उन्होंने कहा था, "हम अभी बस सत्ता में आए ही हैं, हमारी जेबें अभी उतनी गर्म नहीं हुई हैं।"

साथ ही उन्होंने कहा था कि मतदाता भले ही विपक्ष से पैसा ले लें लेकिन उन्हें वोट कांग्रेस को ही देना चाहिए। कांग्रेस शिवसेना नीत सरकार में शरद पवार नीत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अलावा एक घटक है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)