यह है उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के फिटनेस का राज। उपराष्ट्रपति पुणे में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। यहां भी उन्होंने अपनी आदत को नहीं बदला। राजभवन में वे मॉर्निंग वॉक पर निकले।

पुणे. ये तस्वीरें पुणे के राजभवन की हैं। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू यहां एक पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। बावजूद वे अपनी दिनचर्या नहीं भूले। वे जल्दी उठे और मॉर्निंग वॉक पर निकले। मामला बुधवार का है। ये तस्वीरें न्यूज एजेंसी ANI ने जारी की हैं। उपराष्ट्रपति ने इन फोटोज के जरिये लोगों को हेल्दी रहने का पाठ पढ़ाया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उधर, एक कार्यक्रम में बोलते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि औपनिवेशिक शासनकाल ने उनके इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश किया। उन्होंने कहा कि भारत को विश्व गुरु के रूप में यूं ही नहीं माना जाता। भारत ने कभी किसी दूसरे मुल्क पर हमला नहीं किया। जो लोग यहां आए, उन्होंने भारत को लूटा, हमला किया और राज किया। भारत को धोखा दिया। उपराष्ट्रपति ने वास्तविक इतिहास को सामने लाने पर जोर दिया।