मुंबई में सामने आई महिला टीचर की अमानवीय घटना। जहां एक महिला टीचर ने 8 वर्षीय छात्रा को होमवर्क पूरा ना करने पर ऐसी सजा दी कि मासूम को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।
ठाणे/मुंबई. स्कूली शिक्षकों का छात्रों के साथ अमानवीय ढंग से पेश आने का एक नया मामला सामने आया है। यह घटना महाराष्ट के ठाणे की है। जहां एक महिला टीचर ने 8 वर्षीय छात्रा को होमवर्क पूरा ना करने पर ऐसी सजा दी कि मासूम को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
ट्यूशन महिला टीचर ने बरपाया कहर
दरअसल, यह मामला ठाणे के न्याय नगर पुलिस स्टेशन में 17 जनवरी को सामने आया था। जहां एक महिला ने अपनी बच्ची को कोचिंग पढ़ाने वाली लेडी ट्यूशन टीचर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने कहा- जल्द आरोपी महिला को गिरफ्तार किया जाएगा।
दर्द से कराहते हुए बच्ची पहुंची थी घर
महिला ने पुलिस को बताया कि उस दिन जब बेटी कोचिंग से लौटी तो वह चल नहीं पा रही थी। उसके हाथ-पैर सूजे हुए थे और दर्द से कराह रही थी। जब उससे इसके पीछे की वजह पूछी तो वह पहले रोने लगी। फिर सिसकते हुए बोली- मम्मी मैडम ने 450 उठक-बैठक लगवाई और मुझको पीटा भी। मैंने मना किया तो वह गुस्सा करने लगी क्योंकि मैंने अपना होमवर्क पूरा नहीं कर पाई थी।








