अहमदनगर में राष्ट्रवादी कांग्रेस की तेजतर्रार लीडर और यशस्विनी महिला ब्रिगेड की अध्यक्ष रेखा भाऊसाहेब जरे पाटिल की सोमवार देर रात अज्ञात हमलावर से धारदार हथियार से हत्या कर दी। वे अपनी मां और बेटे के साथ कार से कहीं जा रही थीं। तभी बाइक सवार की उनसे मामूली टक्कर हो गई। थोड़ी कहासुनी के बाद बाइकर ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव है।

पुणे, महाराष्ट्र. शरद पवार की पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस(NCP) की नेत्री रेखा भाऊसाहेब जरे पाटिल की सोमवार देर शाम मामूली कहानसुनी के बाद तेज धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। रेखा अहमदगर में एनसीपी की तेजतर्रार नेत्री के तौर पर जानी जाती थीं। वे यशस्विनी महिला ब्रिगेड की अध्यक्ष भी थीं। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव है। अहमदनगर पुलिस के मुताबिक, उन पर अहमदनगर-पुणे हाइवे पर किसी अज्ञात शख्स ने हमला किया। रेखा का अपने इलाके में गहरा प्रभाव था। वे सामाजिक मुद्दे उठाने में हमेशा सक्रिय रहती थीं। पुलिस इसे रोड-रेज का मामला मान रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह है पूरा मामला...

उप-विभागीय पुलिस अधिकारी विशाल धूम ने बताया कि रेखा अपनी कार से अहमदनगर जा रही थीं। डॉ. रेखा के साथ उनकी मां और बेटा भी था। हाइवे पर शिरूर गांव के पास बाइक सवार से कार की मामूली टक्कर हो गई। इसके बाद दोनों में थोड़ी-बहुत कहासुनी हुई। इसके बाद बाइक सवार ने धारदार हथियार निकाला और रेखा पर हमला कर दिया। बाइक पर दो लोग थे। हमलावर उन्हें गंभीर हालत में छोड़कर भाग निकला। रेखा को तुरंत उनके परिजन अस्पताल लेकर गए। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हैरानी की बात यह है कि घटना के वक्त वहां काफी लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी बीचबचाव की कोशिश नहीं की। यही नहीं, हमलावरों को पकड़ने का प्रयास भी नहीं किया।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस...
अब पुलिस हमलवारों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई हैं। यह महिला कहीं पहले से कोई साजिश तो नहीं थीं, अभी इसका भी पता नहीं चल पाया है। मामले की जानकारी लगने पर NCP के स्थानीय विधायक संग्राम जगताप जिला अस्पताल पहुंचे। 

यह भी पढ़ें

लिव इन में रहते हुए प्रेमिका मां बनना चाहती थी, जब ऐसा नहीं हुआ..तो उसने उठाया यह कदम

पत्नी बोली-दुपट्टा नहीं है, तो क्या बांधें, पतिदेव ने कहा, बस करो, लेकिन वो नहीं रही चुप और फिर

बाबा आमटे की डॉक्टर पोती ने जहर का इंजेक्शन लगाकर किया सुसाइड, चौंकाती हैं फेसबुक की तस्वीरें