गणतंत्र दिवस के दिन ट्रैक्टर परेड के बाद से पंजाब के विभिन्न हिस्सों से 100  से अधिक प्रदर्शनकारी किसान लापता हैं। एक एनजीओ ने इस बात का दावा किया है।  पंजाब मानवाधिकार संगठन ने कहा कि गणतंत्र दिवस की ट्रैक्टर परेड में भाग लेने वाले 100 से अधिक प्रदर्शनकारी लापता हो गए हैं। 

नई दिल्ली. गणतंत्र दिवस के दिन ट्रैक्टर परेड के बाद से पंजाब के विभिन्न हिस्सों से 100 से अधिक प्रदर्शनकारी किसान लापता हैं। एक एनजीओ ने इस बात का दावा किया है। पंजाब मानवाधिकार संगठन ने कहा कि गणतंत्र दिवस की ट्रैक्टर परेड में भाग लेने वाले 100 से अधिक प्रदर्शनकारी लापता हो गए हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एनजीओ ने कहा, 26 जनवरी को मोगा के तातारूवाला गांव के 12 किसान लापता हो गए। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, खलरा मिशन, पंथी तालमेल संगठन के अलावा पंजाब मानवाधिकार संगठन के अलावा विभिन्न संगठनों ने दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता देने की घोषणा की है। 

18 प्रदर्शनकारी गिरफ्तार किए गए हैं
दिल्ली पुलिस ने लाल किले पर हिंसा के मामले में अब तक 18 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ पश्चिम विहार पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार किए गए 18 में से सात लोग पंजाब में बठिंडा जिले के हैं। गिरफ्तार किसानों ने ट्रैक्टर परेड में शामिल होने के लिए 23 जनवरी को अपना घर छोड़ दिया था। साथ में दो ट्रैक्टर लेकर घर से निकले थे। 

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि मोगा के 11 प्रदर्शनकारियों को नांगलोई पुलिस ने गिरफ्तार किया। उन्हें अब तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अलीपुर और नरेला इलाके में भी गिरफ्तारियां की गईं। भारतीय किसान यूनियन (राजेवाल) के प्रमुख बलबीर सिंह राजेवाल ने कहा कि किसान संघों को गणतंत्र दिवस परेड के बाद लापता हुए लोगों की सूची तैयार कर रहे हैं।