महाराष्ट्र के बुलढाना जिले में इंसान की क्रूरता का एक उदहारण देखने को मिला। यहां 100 ऐसे आवारा कुत्ते बरामद हुए हैं जिनके पैर और मुंह बंधे हुए थे इनमें से 90 की मौत हो चुकी है, वहीं 10 को बचा लिया है।

बुलढाना. महाराष्ट्र के बुलढाना जिले में इंसान की क्रूरता का एक उदहारण देखने को मिला। यहां 100 ऐसे आवारा कुत्ते बरामद हुए हैं जिनके पैर और मुंह बंधे हुए थे इनमें से 90 की मौत हो चुकी है, वहीं 10 को बचा लिया है। घटना की जानकारी रविवार को ग्रामीणों वन विभाग को दी जिसके बाद उन्होंने शव को अपने कब्जे में ले लिया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कई जगहों पर बिखरे पड़े थे कुत्तों के शव
वन विभाग के एक अधिकारी का कहना है कि कुत्तों के शव महाराष्ट्र के बुलढाना के वनक्षेत्र गिरदा-सावलदाबारा रोड पर अलग-अलग जगहों पर बिखरे पड़े थे। उन्होंने कहा कि कम से कम 5 जगहों पर 100 आवारा कुत्तों को बांधकर सड़क पर फेंक दिया था। उनमें से 10 जीवित पाए गए, जबकि बाकी की मौत हो चुकी थी।

इलाके में फैलने लगी थी दुर्गंध
अधिकारी ने बताया कि यह मामला तब सामने आया है जब कुत्तों के शव सड़ने लगे और उनमें से दुर्गंध फैलने लगी। इसके बाद ग्रामीण ने पुलिस अधिकारी से संपर्क किया। पाटिल ने घटना की सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग के अधिकारी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे।