कोरोना वायरस के मामले भारत में लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 11,502 नए केस सामने आए हैं। इसी के साथ भारत में कुल केस  3,32,424 पहुंच गए हैं। भारत में अब तक 9,520 लोगों की मौत हुई है। रविवार को महामारी से 325 लोगों की जान गई। 

नई दिल्ली. कोरोना वायरस के मामले भारत में लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 11,502 नए केस सामने आए हैं। इसी के साथ भारत में कुल केस 3,32,424 पहुंच गए हैं। भारत में अब तक 9,520 लोगों की मौत हुई है। रविवार को महामारी से 325 लोगों की जान गई। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1,69,798 मरीज हुए ठीक
राहत देने वाली बात यह है कि भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है। अब तक 1,69,798 मरीज ठीक हुए हैं। 1,53,106 एक्टिव केस हैं। भारत में रिकवरी रेट 51.07% तक पहुंच गया है। 

देश में अब तक 57.7 लाख टेस्ट हुए
भारत में अब तक 57,74,133 टेस्ट हुए हैं। जबकि पिछले 24 घंटे में 1,15,519 टेस्ट हुए हैं। भारत में अब तक 3,32,424 केस मिले हैं। ऐसे में भारत में कोरोना 5.7% की दर से फैल रहा है।




भारत में 5 सबसे संक्रमित राज्य
महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु में सबसे ज्यादा केस सामने आए हैं। यहां 44661 केस मिले हैं। 435 लोगों की जान जा चुकी है। दिल्ली देश का तीसरा सबसे संक्रमित राज्य है। दिल्ली में कोरोना के 41182 केस सामने आए हैं। यहां अब तक 1327 लोगों की मौत हो चुकी है। गुजरात में कोरोना के 23590 केस मिले हैं। जबकि 1478 लोगों की मौत हो चुकी है। उत्तर प्रदेश में अब तक 13615 केस मिले हैं। यहां 399 लोगों की मौत हुई है। अब तक 8268 लोग ठीक हो चुके हैं।