भारत की बुलेट बाइक आज दुनिया में हार्ले डेविडसन को टक्कर देती है। अमेरिका और यूरोप तक इसकी भारी मांग है। रॉयल इनफिल्ड कभी ब्रिटिश कंपनी थी। इसे हमारे देश की कंपनी ने खरीदा और ग्लोबल बाइक ब्रांड बना दिया।

15 August 2025: 15 अगस्त 1947 को भारत को आजादी मिली। इसके बाद भारत ने ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में शानदार काम किया। आज हमारे देश से कार और बाइक निर्यात किए जा रहे हैं। भारतीय कंपनियों ने विदेशी बाजार में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज की है। बाइक की बात करें तो रॉयल इनफिल्ड की बाइक अमेरिका और यूरोप तक बेची जा रहीं हैं। इसने अमेरिकी कंपनी हार्ले डेविडसन को कड़ी टक्कर दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ब्रिटिश कंपनी थी रॉयल एनफील्ड, भारतीय कंपनी ने खरीदा

रॉयल एनफील्ड की बाइक 60 से ज्यादा सालों से भारतीय संस्कृति का हिस्सा रही हैं। कंपनी की स्थापना 1901 में इंग्लैंड में हुई थी। 1955 तक भारत में रॉयल एनफील्ड बाइक का निर्माण शुरू नहीं हुआ था। भारत में बनी पहली रॉयल एनफील्ड बाइक 350cc बुलेट थी। बुलेट भारतीय सवारों के बीच तेजी से लोकप्रिय हुई। 1980 के दशक में रॉयल एनफील्ड को पैसे की तंगी हुई। 1994 में इसे भारतीय कंपनी आयशर मोटर्स ने खरीदा। आयशर मोटर्स ने रॉयल एनफील्ड में भारी निवेश किया और इसका कायाकल्प कर दिया।

दुनिया में बढ़ रही रॉयल एनफील्ड बाइक की मांग

रॉयल एनफील्ड बाइक को अमेरिका से लेकर यूरोप तक पसंद किया जा रहा है। दुनिया भर में इसकी मांग बढ़ रही है। वित्त वर्ष 2024-25 में रॉयल इनफिल्ड ने 28278 बाइक निर्यात किए थे। 2025 में जून तक इसने 48540 निर्यात कर दिए। क्लासिक और क्रूजर बाइक सेगमेंट में इसने अपनी जगह बनाई है। यह दिखने में शानदार होने के साथ ही, मजबूत बनावट के साथ आती है। रॉयल एनफील्ड ने पहले 350cc सेगमेंट पर फोकस किया। अमेरिका और यूरोप में अधिक ताकतवर इंजन वाले बाइक की मांग को देखते हुए इसने 650cc इंजन के साथ कॉन्टिनेंटल जीटी 650, सुपर मेटियोर 650, क्लासिक 650, रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650, रॉयल एनफील्ड बियर 650, रॉयल एनफील्ड शॉटगन 650 जैसे मॉडल लॉन्च किए। पैरेलल ट्विन इंजन वाली इन बाइक की विदेशों में ज्यादा मांग है।

यह भी पढ़ें- Local for Global: चांद की यात्रा हो या सूर्य की निगरानी, दुनिया मानती है हमारे ISRO का लोहा, जानें अनोखे रिकॉर्ड

इन देशों में बेची जाती हैं रॉयल इनफिल्ड बाइक

रॉयल एनफील्ड बाइक दुनिया भर के कई देशों को निर्यात की जाती हैं। प्रमुख निर्यात बाजारों में अमेरिका, अर्जेंटीना, यूनाइटेड किंगडम, ब्राजील, इटली, जर्मनी, पेरू, वियतनाम और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। इन देशों में बेची जाती हैं रॉयल एनफील्ड बाइक...

अमेरिका: संयुक्त राज्य अमेरिका, अर्जेंटीना, ब्राजील, पेरू, मेक्सिको, कोलंबिया, चिली, इक्वाडोर, बोलीविया।

यूरोप: यूनाइटेड किंगडम, इटली, जर्मनी, फ्रांस, स्पेन, नीदरलैंड, ऑस्ट्रिया, रूस।

एशिया: वियतनाम, थाईलैंड, जापान, इंडोनेशिया, मलेशिया, नेपाल, फिलीपींस, दक्षिण कोरिया, संयुक्त अरब अमीरात, सिंगापुर, श्रीलंका, चीन, कंबोडिया, इजराइल।

ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड

यह भी पढ़ें- Local for Global: फिलीपींस-इंडोनेशिया से ब्राजील तक, दुनियाभर में हमारे हमारे ब्रह्मोस की डिमांड